Jambhsar Media Desk, New Delhi: अलवर शहर जल्द ही विकास की राह पकड़ेगा. इसके लिए सरकार बड़े स्तर पर कार्ययोजना बना रही है. इसके लिए इस बार अतिरिक्त बजट भी जारी किया गया है.
अलवर शहर के विकास के लिए बजट तैयार हो रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बजट में 20 करोड़ तक का इजाफा हो सकता है। विकास कार्यों को 20 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिल सकते हैं। ये रकम शहर के अलावा यूआईटी अपनी योजनाओं पर खर्च करेगा। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक ये बजट पास हो जाएगा।
इस तरह विकास कार्य का खाका खींचा गया
पिछले साल यूआईटी का बजट 330 करोड़ रुपए का था। इस बजट में 207 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए थे।
जिसमें सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य 73 करोड़, बिजली व रोड लाइन पर 25 करोड़, नाली व सीवरेज निर्माण पर 19.5 करोड़, कंपनी बाग की पार्किंग पर 23.33 करोड़, पेयजल व जल संरक्षण पर 7.35 करोड़, मोती डूंगरी के विकास कार्यों पर 4 करोड़, पार्कों के विकास एवं पौधारोपण पर 15.35 करोड़ रुपए के विकास कार्य शामिल किए गए थे। विकास के बजट को बढ़ाकर 220 करोड़ तक ले जाने की योजना है।
यूआईटी की योजनाओं का लेखा-जोखा
इसी तरह यूआईटी ने अपनी योजनाओं पर पिछले साल 114 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया था। इसकी रकम में भी इजाफा करके 121 करोड़ तक किए जाने की योजना है।
यूआईटी के एक इंजीनियर का कहना है कि इस बार बजट में 25 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर, इतनी ही रकम से यूआईटी का नया भवन बनेगा। ऐसे में करीब 50 करोड़ का बजट में इजाफा होने की संभावना है।
हालांकि कंपनी बाग की पार्किंग पिछले साल शामिल की गई थी, ऐसे में उसका प्रस्ताव बाहर हो सकता है। 23.33 करोड़ रुपए इसमें कम हो सकते हैं। बजट में 20 से 25 करोड़ तक की बढ़ोतरी की उम्मीद नजर आ रही है।
अगले सप्ताह में बजट बैठक होने जा रही है। उसमें चर्चा के बाद ये पास हो जाएगा। शहर के विकास के लिए अच्छे प्रोजेक्ट लाने की कोशिश होगी।
स्नेहल, सचिव, यूआईटी








