ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Rajasthan Railway: ये है राजस्थान का अनोखा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म के बीच की दूरी है 1.5 किमी

Rajasthan Railway: ये है राजस्थान का अनोखा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म के बीच की दूरी है 1.5 किमी
Rajasthan Railway: ये है राजस्थान का अनोखा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म के बीच की दूरी है 1.5 किमी

Jambhsar Media Desk, New Delhi : मीरा का नगरी मेड़ता का नाम आपने जरुर से सुना ही होगा. यहाँ पर राजस्थान में भारतीय रेलवे का एक अनोखा स्टेशन है, जहां दो प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर की है। यह स्टेशन जोधपुर रेल मण्डल का मेड़ता रोड जंक्शन है। जहां स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म बने हुए हैं, जबकि इस स्टेशन का चौथा प्लेटफॉर्म करीब डेढ़ किमी दूर जंगल में बीकानेर बाइपास पर बना है।

रेलवे ऐप आईआरसीटीसी व एनटीइएस पर भी इसकी मौजूदगी नहीं है। रेलवे ऐप पर भी सभी गाड़ियों के मुख्य स्टेशन से ही संचालन की जानकारी दी जाती है।

जब यात्री स्टेशन पहुंचता है, तो उसे पता चलता है कि गाड़ी डेढ़ किमी दूरी पर बने बाइपास प्लेटफॉर्म पर आ रही है। यात्रियों को इस बाइपास स्टेशन पर पहुंचने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । 20 अगस्त 2019 से यहां जयपुर से बीकानेर की तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होता है।

न्यूनतम सुविधाएं तक नहीं
इस प्लेटफॉर्म पर जो न्यूनतम सुविधाएं एनएसजी 4 श्रेणी के स्टेशनों पर होनी चाहिए, वह नहीं हैं। प्लेटफार्म का मुख्य द्वार तक नहीं है। यात्री पटरी किनारे चलकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं।

अलग स्टेशन कोड जारी करने चाहिए
आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग ने बताया कि रेलवे की ओर से बताया जाने वाला प्लेटफॉर्म 4 वास्तव में एक अलग स्टेशन है। इसका अलग स्टेशन कोड जारी करना चाहिए अन्यथा इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का ठहराव बंद होना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

लोगों की सुविधा के लिए बाइपास प्लेटफॉर्म बनाया गया है। बाइपास प्लेटफॉर्म बनने से ट्रेनें रुकने लगी हैं व लोगों को बीकानेर की तरफ आने-जाने की सुविधा हो गई है।
पंकजकुमार सिंह, डीआरएम, जोधपुर

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया