Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन को दो नए प्लेटफार्म की सौगात मिल सकती है. रेलवे के सूत्रों के अनुसार, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रीभार बढ़ता जा रहे है. सूत्रों की माने तो रोजाना करीब 50 हजार अधिक लोग रेलवे स्टेशन पर आ रहे है ऐसे में यहाँ 2 और प्लेटफार्म की आवश्यकता साफ़ तौर पर दिख रही है.
बढ़ते शहरीकरण व जनसंख्या के साथ जोधपुर में लोगों का आवागमन बढ़ता जा रहा है। परिणामस्वरूप, जोधपुर रेल मंडल के सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के साथ यात्रीभार बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार की दरकार है। इसके लिए जोधपुर रेल मंडल की ओर से करीब चार माह पहले रेलवे बोर्ड को स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन बोर्ड में मंजूरी के लिए प्रस्ताव अटक गया है।
अब अगर मंजूरी व वित्तीय स्वीकृति मिलेगी तो रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो नए प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। वर्तमान में, जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफॉर्म है। नए प्लेटफॉर्म विकसित होने से सिटी स्टेशन पर 7 प्लेटफॉर्म हो जाएंगे।
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं मेनेज हो रहा ट्रैफिक
जोधपुर सिटी स्टेशन पर 5 प्लेटफॉर्म के अलावा 6 नम्बर पहले से है। यहां एक प्लेटफॉर्म बनने से दो लाइने प्रयोग में आ सकेगी। इस तरह छह- सात नम्बर प्लेटफाॅर्म तैयार हो जाएंगे। साथ ही, वर्तमान में ट्रेनों को सब-स्टेशनों पर रोकने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। सिटी स्टेशन पर ट्रेनें खड़ी रहने से बाहर से जोधपुर आने वाली ट्रेनों को राइकाबाग, भगत की कोठी व महामंदिर सब-स्टेशनों पर रोकना पड़ रहा है।
आसानी से निकल सकेगी ट्रेने-
वर्कशॉप व सैकेण्ड एंट्री गेट के बीच में काफी जगह है। दो नए प्लेटफाॅर्म विकसित करने के लिए इस जगह को काम में लिया जा सकता है। वहीं भगत की कोठी व जोधपुर स्टेशन के बीच एक अतिरिक्त लाइन बिछाने की योजना है। इससे एक साथ दो ट्रेनें निकल सकेगी।
जोधपुर सिटी स्टेशन फैक्ट फाइल
– 70 जोड़ी ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन, जिसमें साप्ताहिक व नियमित ट्रेनें शामिल।
– 45-50 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन 5 प्लेटफॉर्म वर्तमान में।
– 5 प्लेटफॉर्म वर्तमान में।
– 2 नए प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव।
जानिए क्या कह रहे है रेलवे के अधिकारी
जोधपुर रेल मण्डल की ओर से ट्रेनों के बढ़ने से रेलवे बोर्ड को प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने व वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विकास खेड़ा, सीनियर डीसीएम
जोधपुर रेल मंडल








