ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

CM भजनलाल ने एक बार फिर की बड़ी घोषणा, 126 बांधों में आयेगा पानी

CM भजनलाल ने एक बार फिर की बड़ी घोषणा, 126 बांधों में आयेगा पानी
CM भजनलाल ने एक बार फिर की बड़ी घोषणा, 126 बांधों में आयेगा पानी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: सीएम भजन लाल शर्मा आज आभार सभा के लिए अलवर आए। राजस्थान व मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ईआरसीपी परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने के बाद, यहां सीएम का आभार जताने के लिए आभार सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहा।

सीएम भजन लाल शर्मा शनिवार को आभार सभा के लिए अलवर आए। राजस्थान व मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ईआरसीपी परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने के बाद यहां सीएम का आभार जताने के लिए आभार सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि पर्ची का मुख्यमंत्री कहने वाली कांग्रेस सरकार की जमीन खिसक गई, अब फिर सफाया होने जा रहा है। अलवर समेत प्रदेश के 21 जिलों को पानी पहुंचाएगी। इन जिलों के 126 बांधों को फिर से भरा जाएगा।

कांग्रेस ने इस परियोजना को केवल लटकाया, भटकाया लेकिन डबल इंजन की सरकार बनते ही यह योजना दौड़ पड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस काम का शिलान्यास करते हैं, वही उसका उद्घाटन करते हैं। तो यह मान लीजिए कि जल्द ही यह योजना धरातल पर आएगी और पीएम शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का काम करेंगे।

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। पहले वे ये बताएं कि भारत कहां से टूट रहा है जो जोड़ रहे हैं। भारत तो कांग्रेस ने पहले ही तोड़ने का काम किया था। आतंकवाद और भ्रष्टाचार को शरण देने वाली कांग्रेस ने केवल जनता के काम रोकने का काम किया। धारा 370 हटाना, रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य किया।

कांग्रेस ने वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा और वर्ष 2021-22 और पिछले बजट में ईआरसीपी पर काम करने को कहा था लेकिन नहीं किया। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने उस समय मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ को इस परियोजना के लिए कहा तो वहां से जवाब दिया।

सीएम ने कहा कि कमलनाथ ने उल्टी चिट्ठी लिखी थी। वे इस परियोजना को लागू नहीं किए। अब एमपी में सरकार आई तो हमने इसे लागू किया। 21 जिलों के 126 बांध हमने लिए हैं। इनमे पानी आएगा। बांध खाली नजर नहीं आएंगे। जयसमंद समेत अलवर के सब बांध भर जायेंगे। पूर्वी राजस्थान में करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर पानी के लिए परेशान रहता था। नदियां यहां बहती थी। अब पानी संकट दूर होगा।

सीएम ने कहा कि अलवर की 5 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होगी। लगभग 20 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जल स्वावलंबन योजना पूरे राजस्थान के अंदर फिर से चलने वाली है। इसके लिए भी हमने पैसा मंजूर किया है। 11200 करोड रुपए राजस्थान सरकार ने इसके लिए उपलब्ध कराया है। इससे भूमि का जल स्तर सुधरेगा। हमारी एक बहुत बड़ी योजना थी जो सीकर, झुंझुनू और चूरू के लिए थी। 35 साल से अटकी थी, अब उसको भी आगे बढ़ाएंगे, पानी लाएंगे।

भाजपा ने भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी शुक्रवार को पदाधिकारियों को दी। हर विधानसभा से 10 बसें जनता को लेकर यहां पहुंचेंगी। बताया जा रहा है कि करीब एक लाख लोग जुटेंगे। पहले शहर में आभार सभा कराने की तैयारी थी लेकिन बाद में स्थान बदला गया। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का कहना है कि आभार सभा का कार्यक्रम अचानक बना है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया