ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

जेल में कैदी महिलाएं हो रही थी प्रेग्नेंट, कोर्ट पहुंचा मामला तो हुआ ये खुलासा

जेल में कैदी महिलाएं हो रही थी प्रेग्नेंट, कोर्ट पहुंचा मामला तो हुआ ये खुलासा
जेल में कैदी महिलाएं हो रही थी प्रेग्नेंट, कोर्ट पहुंचा मामला तो हुआ ये खुलासा

Jambhsar Media Desk, New Delhi: पश्चिम बंगाल की एक जेल में कई कैदी महिलाएं जेल के अन्दर ही प्रेग्नेंट हो गई. जब ये मामला कोर्ट में याचिका के जरिए पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। विभिन्न जेलों में अब तक वे 196 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल के सभी सुधार गृहों के न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) ने कलकत्ता हाईकोर्ट (Kolkata Highcourt) को सौंपी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। एमिकस क्यूरी ने चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली खंडपीठ से गुजारिश की कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के वार्डों में प्रवेश तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हाल ही मैंने सुधार गृहों के महानिरीक्षक (विशेष) और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ एक महिला सुधार गृह का दौरा किया। वहां एक महिला कैदी गर्भवती थी और कम से कम 15 अन्य महिला कैदी अपने बच्चों के साथ रह रही थीं।

इन बच्चों का जन्म जेल में ही हुआ। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी.एस. शिवगणनम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले को दूसरी खंडपीठ को सौंप दिया। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई की संभावना है।

सुनवाई करने वाली खंडपीठ भी हैरान

खंडपीठ ने नोट्स को रिकॉर्ड में लेते हुए कहा, एमिकस क्यूरी ने जिस मामले का उल्लेख किया है, वह गंभीर है। हैरानी की बात है कि जेल में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं और 196 बच्चे जेलों में रह रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सुधार सेवाओं से जुड़े एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रही हैं। अगर यह संज्ञान में आता है तो निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे।

जेलों में 10 फीसदी महिला कैदी

पश्चिम बंगाल की 60 जेलों में एक जनवरी, 2024 तक करीब 26,000 कैदी रह रहे थे। इनमें से करीब 10 फीसदी महिलाएं हैं। जनवरी तक राज्य की जेलों में कम से कम 1,265 विचाराधीन महिला कैदी और 448 दोषी बंद थीं। करीब 174 महिला कैदी उम्रकैद की सजा काट रही हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया