मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल जोधपुर मे मंच छोड़ भागे लगे मोदी मोदी के नारे
![]() |
| Jassi Gill Life Perform Rawan Chabutra Jodhpur |
जस्सी गिल फैनस के स्वागत को देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने अपने गानों की शुरूआत ना किसी औपचारिकता को निभाते हुए सीधे ही मंच पर अपने गानों के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने लगातार नॉनस्टॉप अपने फेवरेट फेवरेट सोंग्स को अपने फ्रेंडस को लुभाने के लिए गाना शुरू कर दिया था लोग आनंद ले ही रहे थे |
राजस्थान के मुख्यमंत्री के बेटे का मंच पर आते ही कार्यक्रम का बिगड़ा माहौल
कुछ ही समय बाद वहां वहा खड़े लोगों की भीड़ के बीच से मोदी मोदी के नारों का आवाज लगाते हुवे लोग मंच की तरफ पहुंचने लगे तब तक मंच की ओर देखा तो वहां पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मंच पर आए हुवे थे जो जस्सी गिल से पगड़ी पेहन रहे थे |
वैभव गहलोत लोगों को संबोधित कर ही रहे थे कि भीड़ के बीच से जोर-जोर से मोदी मोदी के नारे लगने लगे जस्सी गिल को लगा कि अब माहौल बिगड़ सकता है क्योंकि फैंस जिस हिसाब से कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे उनका पूरा भाव जो था वह अब यहां पर इस कार्यक्रम को वैभव गहलोत के आते ही मोदी मोदी के नारे जिस हिसाब से लगने लगे हैं अब फैन गानों का लुफ्त उस हिसाब से नहीं लेंगे तो वैभव गहलोत के भाषण को संक्षिप्त मे करते हुवे जस्सी गिल वापस अपने फ्रेंड को अपने गानों से लुभाना शुरू कर दिया था
अचानक इतने बड़े आयोजन की वजह क्या थी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन कुछ समय पहले परदेश मे लोगों ने बड़े धूम धाम से मनाया था उस जन्मदिन से ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को एक संदेश देने के लिए युवाओं ने एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था इसके अंदर राजस्थान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव लड़ने वाले हरेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी और भी बहुत सारे युवाओं ने मिलकर यह वार्ड फैन क्लब के नाम से एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया था जिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल था और इस कार्यक्रम के अंदर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करना था साथ ही जस्सी गिल के इस लाइव परफॉर्मेंस को दिखाकर लाखों लोगों का दिल जीतना था क्रिकेट प्रतियोगिता दिन के अंदर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी और ट्रॉफी मंच पर रखी हुई थी ताकि इस कार्यक्रम के अंतिम पायदान पर विजेता और उपविजेता टीम को प्रोत्साहित करके उनका हौसला अफजाईर किया जाए लेकिन जस्सी गिल के फैंस के बिगड़े हुए मिजाज ने इस कार्यक्रम के अंदर विघ्न डाल दिया और कार्यक्रम अंतिम रूप की तरफ पहुंचने से पहले ही जस्सी गिल मंच छोड़कर युवाओं को यह बोलते हुए मंच से नीचे उतर गए मैं आपकी वजह से ही परफॉर्मेंस बंद करता हूं मेरा मन था कुछ ओर गाऊ लेकिन आप सुनना नहीं चाहते उसकी वजह भी ऐसी ही थी |
क्या वजह रही कि जस्सी गिल को बीच में छोड़ना पड़ा परफॉर्मेंस
![]() |
| जस्सी गिल पर फेंके गये चेयर्स के कवर दिखाकर बोले सिंगर गिल |
पंजाब के मशहूर सिंगर जस्सी गिल जोधपुर के अंदर कल दिन में दोपहर को आ गए थे उनके बहुत सारे फैंस उनसे मिलना चाहते थे उनसे सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन भीड़ के अंदर लोगों का एक दूसरे को धक्का मुखी और जोधपुर के अंदर उनका पहुंचते ही फ्रेंड्स दवारा सेल्फी लेने के दरमियान हैं माहौल बिगड़ गया था और जस्सी गिल को पता था कि मेरे साथ यहां पर और ऐसा माहौल बिगड़ सकता है जिसकी खबरें दिन में सेल्फी लेने के माहौल बिगड़ने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी तो शाम को जैसे ही जस्सी गिल ने परफॉर्म करना शुरू किया तो लोगों ने खूब आनंद लिया था लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही वैभव गहलोत मंच पर आए मोदी मोदी के नारे लगे और सारे फ्रेंड्स जो वीआईपी और महिलाओं के बैठने की व्यवस्था थी उसके ऊपर वलियों को तोड़ते हुए मंच के करीब आ गए थे और वीआईपी सीटिंग अरेंजमेंट के अंदर सभी दर्शक कुर्सीयो के ऊपर खड़े हो गए और चेयर्स के सारे कवर निकाल लिए थे युवा यहां तक तो ठीक थे जस्सी गिल को लग रहा था कि युवा इस परफॉर्मेंस का खूब आनंद ले रहे हैं लेकिन एकाएक युवाओं के हाथ में जितने भी कुर्सियों के कवर थे लोगो ने जस्सी गिल के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया | जस्सी गिल ने बार बार निवेदन किया कि मैं यह परफॉर्मेंस जितने सॉन्ग आप सुनना चाहोगे सारे सॉन्ग आपको सुना कर जाऊंगा लेकिन फैंन्स की हरकत नहीं रुकी और एकाएक बीच से कुर्सी की कवर्स के अंदर कुछ डाल के लोगों ने फेंका जो जस्सी गिल के मुंह पर जाकर लगा जिससे उनका चसमा गिरने की वजह से जस्सी गिल इस परफोमएन्स बीच में छोड़ कर चले गए जो अच्छे दर्शकों को पसंद नहीं आई
पुलिस ने भीड़ पर लाठिया भांजी
![]() |
| अनावस्यक लोगों की भीड़ पहुंची मंच पर काबू करती पुलिस |
धरी रह गई ट्रॉफी ना दे पाए लोगों को संदेश
दिन में संपन्न हुई वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और उनको मान सम्मान देना था वह धरा का धरा रह गया जैसे ही जस्सी गिल ने मंच को छोड़ा सारे के सारे फैन वहां से बिखर गए और कोई भी दर्शक वहां पर नहीं बचे दशकों में काफी उत्साह था लेकिन अब यहां दशकों के अंदर गुस्सा भी था क्योंकि सभी लोग एक जैसे नहीं होते चंद लोगों ने कुर्सियों के कवर फेंके जो दर्शक शांतिपूर्ण तरीके से शानदार शाम का आनंद लेना चाहते थे वह काफी आहात भी हुवे ओर एक नाराजगी भरे दिल से वापस जा रहे थे कहीं ना कहीं लोगों जिस भाव से आए थे उसका आनंद नहीं ले पाए और जिस हिसाब से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई जिन लोगों को मान सम्मान मिलना था उस मान सम्मान को भी नहीं दे पाए उसकी वजह रही फैंस का वीआईपी एरिया मे रखी कुर्सियों के कवर निकाल निकाल कर जस्सी गिल पर फेंकाना जस्सी गिल के चले जाने से सारे युवाओं की भीड़ बिखर गई थी क्योंकी युवा सिर्फ जस्सी गिल को ही सुनने के लिए आए थे उनका क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रति किसी भी प्रकार का कोई भी लक्ष्य नहीं था इसलिए वह ना तो कौन जीता कौन हारा उस फैसले को सुना और ना ही वहां पर कोई दर्शक बचा और सभी लोग ऐक ऐक करके वहां से चले गए और सारी खुशियां खाली पड़ी रह गई इस प्रकार की हरकत को देखकर आपकी क्या राय जरूर कमेंट करें











