ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

गहलोत बोले मैंने भैरोंसिंह की सरकार गिराने में सहयोग नहीं किया'

Rawatsar Rajasthan

राजस्थान मुख्यमंत्री
अब पूरे चुनावी मूड मे दिखे

 अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के
रावण वाले बयान पर पलटवार करने के बहाने राजस्थान की सियासी खींचतान के इतिहास को
लाकर नई बहस शुरू कर दी है।

गहलोत ने भैरोंसिंह
शेखावत सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल नहीं होने का उदाहरण दिया। साथ ही उसकी
तुलना खुद की सरकार पर पायलट खेमे की बगावत से करते हुए इशारों में सियासी निशाना
साधा। साथ ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल की तारीफ करके फिर सियासी
चर्चा को हवा दे दी।
हनुमानगढ़ के रावतसर
में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा- गजेंद्र सिंह शेखावत हमारी
सरकार गिराने की साजिश का मुख्य किरदार था। हमारे
19 विधायक मानेसर गए थे।
उसमें मुख्य भूमिका गजेंद्र सिंह की थी।इन्होंने
19 विधायकों को सब तरह
से लालच दिया
, हम
जानते हैं। अमित शाह साथ थे। धर्मेंद्र प्रधान साथ थे।
धर्मेंद्र प्रधान के
घर मीटिंग होती थी। वहीं
, अमित
शाह और जफर इस्लाम जाते थे। हमारे विधायकों को बुलाते थे। इतना बड़ा कांड करने के
बाद इन्हें शर्म भी नहीं आती है। गजेंद्र ने चुनी हुई सरकार को गिराने का कुकर्म
किया है।

Hanumanghar Rawatsar

मैंने भैरोंसिंह
शेखावत सरकार गिराने की साजिश में साथ नहीं दिया था


भैरोसिंह
शेखावत जब सीएम थे
, बीमार
हो गए थे। इलाज करवाने विदेश गए थे। पीछे से उनके ही लोगों ने सरकार गिराने का
षड्यंत्र किया था। मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था। मैंने कहा- एक आदमी बीमार
है। पीछे आप सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रहे हो। मैं आपका साथ नहीं दूंगा। बलि
राम भगत उस समय गवर्नर थे। उन्हें यह बात मालूम थी। भैरोंसिंह शेखावत को भी यह बात
पता लगी।

राजे और मेघवाल ने
क्या गलत कह दिया
?

गहलोत
ने कहा- जिस तरह मैंने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए शेखावत सरकार को गिराने के षड्यंत्र
में साथ देने से मना कर दिया था। इसी लाइन पर अगर वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने
कहा कि राजस्थान में हमारे यहां हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकार गिराने की परंपरा नहीं
रही है
, तो
क्या गलत कहा
? उन्होंने कहा-
राजस्थान की परंपरा नहीं है तो गलत क्या कहा
? गहलोत ने भारतिये
जनता पार्टी पर निशान सड़ते हुवे कहा
ये गुजरात में पूरा बहुमत होते हुए भी कांग्रेस के
विधायकों को खरीद रहे हैं। ये कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए गुजरात में
पूरा बहुमत होते हुए भी कांग्रेस के विधायकों को खरीद रहे हैं।

गहलोत
ने कहा :-
मुझे कोई भी पद की भूख नहीं

रावतसर
में महंगाई राहत कैंप की सभा में गहलोत ने कहा- मैं
50 साल से राजनीति कर
रहा हूं। कांग्रेस ने मुझे सब कुछ दिया है। मुझे कोई पद की भूख नहीं है। मैं चाहता
हूं मुझ में जब तक सांस है
, तब
तक आपकी सेवा करूं। यही मेरा संकल्प है। सोनिया गांधी ने मुझ पर विश्वास किया तीन
बार मुख्यमंत्री रहा
, राहुल
गांधी ने अभी तीसरी बार बनाया।
 इंदिरा
गांधी ने विश्वास किया और मुझे पांच बार एमपी बनाया और इंदिरा गांधी के साथ मैं
डिप्टी मिनिस्टर बन गया था। राजीव गांधी ने विश्वास किया मैं राज्य मंत्री बन गया
, प्रधानमंत्री के साथ
अटैच रहा। पीवी नरसिम्हा राव ने विश्वास किया तो मैं टैक्सटाइल मिनिस्टर बन गया।
कांग्रेस ने मुझे सब कुछ दिया है।


 भरतिए जनता पार्टी
ओर आरएसएस कर देगी बर्बाद

गहलोत ने कहा- बीजेपी
वाले अब देश को एक पार्टी की तरफ ले जाना चाहते हैं
, विपक्ष को खत्म करना
चाहते हैं। चीन और रूस में एक ही पार्टी है। क्या इस मुल्क की आने वाली पीढ़ियों
को हम एक पार्टी की व्यवस्था सौंपकर जाने वाले हैं
, जिसमें विपक्ष के लिए
कोई जगह ही नहीं हो। आप तय कर लीजिए क्या करना है
?

आरएसएस
और बीजेपी के लोग हिटलर की तरह देश को बर्बाद कर देंगे। इन्होंने धर्म के नाम पर
गुमराह करके सरकार बन ली। हम हिंदू नहीं है क्या
? या अकेले बीजेपी-आरएसएस ने ही हिंदुओं का ठेका ले रखा है क्या? इनकी चालों को समझ
जाओ। आने वाले वक्त में जब देश को तकलीफ आएगी तब कुछ नहीं बचेगा। देश में लोकतंत्र
बर्बाद होगा तब दुर्गति होगी।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया