सिवाना(बाड़मेर): पुलिस ने छः लोगों को किया दस्तयाब
प्राप्त सुचना अनुसार सिवाना बाड़मेर में तीन स्कॉर्पियो अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई जब्त हुईं है||
बाड़मेर क्षेत्र में तस्करो की धर पकड़ का अभियान शुरू किया गया पिछले कई दिनो से पुलिस द्वारा कई लोगो को पकड़ा गया था और इसी आभियान के तहत पुलिस द्वारा
कुम्भा राम सहित छः आरोपी दस्तयाब किए गए हैं | कोशला राम गैंग के सभी आरोपी बताए जा रहे हैं इस धर पकड़ में चार पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है बताया जा रहा है जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने का आभियान चला रही थी
उस दौरान पुलिस पर अंधाधुध फायरिंग भी की गई थी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है | तस्कर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है प्राथमिक उपचार के बाद सभी तस्करों को पुलिस अपने साथ लेकर आई है और गहनता से पूछताछ की जा रही है बाड़मेर डीएसटी टीम ने की थी कार्रवाई राजस्थान को अपराध मुक्त करने का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है







