Jambhsar Media, New Delhi : राजस्थान में कांग्रेस के नेता व गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को जयपुर जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है।
राजस्थान में कांग्रेस के नेता व गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी को जयपुर जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है। उन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उनके साथ यह समन जोशी के करीबी संजय बड़ाया को भी दिया गया था। संजय बड़ाया से ईडी अधिकारी शुक्रवार से ही पूछताछ कर रहे हैं।
ईडी ने 16 जनवरी को जोशी और उनके करीबियों के यहां छापे मारे थे। इनमें जयपुर व बांसवाड़ा में पीएचईडी के पांच बड़े अधिकारी और ठेकेदारों के अलावा एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां भी तलाशी ली गई थी। अब ईडी ने पूछताछ शुरू की है। ईडी जोशी से उनके मंत्री रहने के दौरान दिए गए टेंडर, ठेकेदारों के जरिए अधिकारियों द्वारा लिए गए कमीशन, वर्कऑर्डर और उनके बैक लेनदेन के बारे में पूछताछ कर सकती है।
मामले में अब तक 11 करोड़ रुपए अटैच
कार्रवाई एसीएस सुबोध अग्रवा के यहां छापे डालने के बाद की गई। थी। नवंबर, 2023 के दौरान पीएचईडी के तत्कालीन अति महेश जोशी के ओएसडी संजय, अभियंता सुबाश दीक्षित, तत्कालीन सीई दिनेश गोयल, केडी गुप्ता के कार्यालय और आवास पर तलाशी ली गई। ईडी इस मामले में अब तक 11 करोड़ की सम्पत्ति अटैच कर चुकी है।








