ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Yamuna River: राजस्थान को मिलेगा यमुना नदी का पानी, 30 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

Yamuna River: राजस्थान को मिलेगा यमुना नदी का पानी, 30 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Yamuna River: राजस्थान को मिलेगा यमुना नदी का पानी, 30 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि शेखावाटी को यमुना से दो हजार से 2100 क्यूसेक तक पानी मिलेगा। ये पानी जमीन के नीचे पाइप बिछाकर चूरू के राजगढ़ तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद इसकी अंचल में सप्लाई होगी। योजना पर 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसकी 80 फीसदी राशि केंद्र तथा 20 फीसदी राशि राज्य सरकार3 वहन करेगी।

इसके लिए केंद्र तथा राजस्थान व हरियाणा सरकार ने मसौदा तय कर लिया है। वे रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शेखावाटी को पेयजल व सिंचाई के लिए कुल पांच हजार क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। इनमें से यमुना फ्लड से 1917 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

ये फ्लड वाटर लगातार बढऩे से उसमें से अब 2000 से 2100 क्यूसेक तक शेखावाटी को मिल सकता है। इसके लिए केंद्र तथा राजस्थान व हरियाणा सरकार ने जमीन के नीचे से पाइप डालकर शेखावाटी को देना किया है। वहीं, 1500 क्यूसेक पानी आठ हजार करोड़ की कुंभाराम योजना के तहत पहुंच रहा है।

इस तरह करीब 3500 क्यूसेक पानी की व्यवस्था हो चुकी है। बोले, बाकी 1500 क्यूसेक पानी के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि सुजला शेखावाटी के साथ यहां के किसान संगठन जनजागरुकता अभियान चलाए तो ये पानी भी जल्द मिल सकता है।

तिवाड़ी ने इस दौरान प्रदेश की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरी पानी के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से ईआरसीपी, कुंभाराम व यमुना के पानी का रास्ता साफ हुआ है।

इस दौरान सुजला शेखावाटी समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया, उपाध्यक्ष रामसिंह पिपराली, कोषाध्यक्ष हरफूलसिंह खीचड़, निदेशक डा. नेकीराम आर्य, चूरू जिला संयोजक महेंद्र सिंह न्योल, पद्मश्री सुंडाराम वर्मा, आदि मौजूद रहे।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया