BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
Business·Rameshwari Bishnoi·

7th Pay Commission: सुबह का सूरज निकलते ही कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, DA में हो गई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

7th Pay Commission: सुबह का सूरज निकलते ही कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, DA में हो गई 10 प्रतिशत
7th Pay Commission: सुबह का सूरज निकलते ही कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, DA में हो गई 10 प्रतिशत

Jambh Sar Media Desk, New Delhi: उत्तरप्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब उत्तरप्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो गया है.

इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला काफी समय से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद आया है. रोडवेज कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से कर रहे थे. सरकार के इस फैसले से 12 हजार कर्मचारियों (Employees of UP) को सीधा लाभ होगा.

अब इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर (Employees Salary Hike) आएगी. बता दें कि इससे पहले इन कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता था.

इतना बढ़ेगा वित्तभार

परिवहन निगम के PRO अजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का 10 फीसदी डीए बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी से राज्य पर 7.5 से 8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च का भार पड़ेगा.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान यूपी परिवहन विभाग की ओर से किया गया है. बता दें कि जो कर्मचारी DA का लाभ ले रहे हैं, उनके मूल वेतनमान के आधार पर 3,000 रुपये से 15,000 रुपये तक का वेतन शामिल है.

पश्चिम बंगाल ने भी बढ़ाया डीए
यूपी सरकार से पहले वेस्ट बंगाल ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) का तोहफा दिया था.

वेस्‍ट बंगाल की ममता सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए DA में 4% का इजाफा किया है. राज्‍य सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 फीसदी हो गया है. इससे पहले कर्मचारियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था.

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा तोहफा

उम्‍मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार कभी भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर सकती है. सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर सरकार 4 फीसदी डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों का कुल डीए 50 फीसदी हो जाएगा.

Share this article

Related Articles