BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी और किन-किन भत्तों में होगा कितना इजाफा?

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी और किन-किन भत्तों में होगा कितना इजाफा?
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी और किन-किन भत्तों में होगा कितना इजाफा?

Jambhsar Media Digital Desk : भारत के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये साल काफी जबरदस्त रहने वाला है। अब महंगाई भत्ते (dearness allowance) में इजाफा तो साल में दो बार होगा ही, लेकिन इसके अलावा भी कईं बड़े तोहफे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे। होली के त्योहार से पहले सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा मंजूर कर दिया है। इसके अलावा HRA में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। आइए जान लेते है कि मार्च के महीने में कितनी बढ़कर आएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? 

 भारत की केंद्र सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है जिसमें कि महंगाई राहत (DR) और महंगाई भत्ता (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाने का एलान किया था। इसका मतलब है कि केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर मिलेगा। इसके बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर छाई हुई है। 

बता दें कि इसका 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने वाला है। सरकारी खजाने पर सालाना 12,868.72 करोड़ रुपये का बोझ भी बढ़ेगा।

आइए विस्तार से जान लेते हैं कि केंद्र के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता बढ़ने का फायदा कैसे मिलेगा?

जानकारी के लिए बता दें कि महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी के इजाफे से ट्रांसपोर्ट, डेप्यूटेशन और कैंटीन भत्ता 25 फीसदी बढ़ जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता दरें 1 जनवरी 2024 से उनके मूल वेतन की 50 फीसदी हो जाएगी, जो पहले 46 फीसदी थी। बता दें कि हाउस रेंट अलाउंस (HRA), चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस, हॉस्टल सब्सिडी और ग्रेच्युटी सीलिंग जैसे चीजों में वृद्धि होगी।

मान लें कि आप सरकारी कर्मचारी (Government employee) हैं और आपकी बेसिक सैलरी 25,600 रुपये प्रति महीना है। ऐसे में पहले 46 फीसदी के हिसाब से आपका महंगाई भत्ता था 11,776 रुपये। महंगाई भत्ता अब 50 फीसदी होने से यह रकम 12,800 रुपये हो जाएगा यानी इसमें 1,024 रुपये का इजाफा होगा।

इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता (allowance of central employees) 50 फीसदी तक पहुंचने से हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी होगी। यदि केंद्रीय कर्मचारी X,Y & Z कैटेगरी के शहरों/कस्बों में रहते हैं तो HRA क्रमश: 30, 20 और 10 फीसदी हो गया है। पहले से तुलना करें, तो इसमें क्रमश: 3, 2 और एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत की केंद्र सरकार (central government) का यह फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा। मतलब कि केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च के वेतन में जनवरी, फरवरी का डीए एरियर भी मिलेगा। साथ ही, HRA वृद्धि और दूसरे अलाउंस भी जुड़कर आएंगे। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च के महीने में वेतन के तौर पर अच्छी खासी रकम मिलेगी।

Share this article

Related Articles