Jambhsar Media, New Delhi : अगर किसी कोई आईफोन खरीदना है तो उसके लिए अच्छी खबर है। दरअसल जैसे आईफोन 15 सीरीज लॉन्च हुई है उसके बाद से आईफोन के पुराने मॉडल की कीमत काफी कम हो गई है। जैसे आपको आईफोन खरीदना है तो आप iPhone 13 और iPhone 14 सस्ते में खरीद सकते हैं। दरअसल इसपर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। Apple ने आधिकारिक रूप से iPhone 13 और iPhone 14 की कीमतों को कम कर दिया है। वैसे बता दें आईफोन की बिक्री 22 सितंबर यानी कल से शुरू हो चुकी है। आइए iPhone 13 और iPhone 14 को कितनी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि इसे भारत में यह 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो इसकी कीमत 20,000 रुपये कम हो गई है।
iPhone 14 भी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट 69,900 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। देखा जाए तो अब लॉन्चिंग के समय कीमत 10000 रुपये कम है।
अमेजन पर iPhone 15 के 128GB स्टोरेज मॉडल खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद इसकी कीमत 74,990 रुपये तक हो जाएगी। वहीं फ्लिपकार्ट पर 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद इसकी कीमत 73,900 रुपये तक हो जाएगी। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलेगा। इसके साथ ही कई ट्रेड-इन ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है। iPhone 12 को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये और 6,000 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा।








