Jambhsar Media Digital Desk: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है जिसे ई-राशन कार्ड कहा जाता है। यह वह राशन कार्ड है जो आम राशन जितना ही महत्वपूर्ण है, फर्क सिर्फ इतना है कि आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से चंद मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं और इस ई-राशन कार्ड के जरिए आप सामान्य राशन कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप अपना ई-राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर पहुंचे हैं क्योंकि इस लेख में हम आपको ई-राशन कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि ई-राशन कार्ड क्या है, ई-राशन कार्ड के लाभ और पात्रता क्या हैं, इसे कैसे बनवाया जाता है, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं और ई-राशन कार्ड कैसे डाउनलोड किया जाता है तो इसके लिए आपको यह लेख विस्तार से पढ़ना होगा।
अगर आप अभी भी ई-राशन कार्ड के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि यह सामान्य राशन कार्ड की तरह ही एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे आप पीडीएफ के रूप में अपने मोबाइल में रख सकते हैं और इस पर सामान्य राशन कार्ड पर मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने नागरिकों के लिए ई-राशन कार्ड जारी किया है। पहले नागरिक राशन कार्ड की हार्ड कॉपी से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते थे, लेकिन इसके बार-बार खोने या फटने के कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
लेकिन अब डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए ई-राशन कार्ड जारी किया गया है, जिससे नागरिक अपने फोन में राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी रख सकते हैं, जिसके खोने या फटने की चिंता नहीं करनी पड़ती। नागरिक खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या डीजी-लॉकर की मदद से कभी भी अपना ई-राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
सबसे पहले आप राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं।
होम पेज पर जाने के बाद अपनी भाषा चुनें।
चुनने के बाद अपने जिले और पंचायत की जानकारी दर्ज करें।
अब श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड का प्रकार (एपीएल/बीपीएल/अंत्योदय) चुनें।
अब आवेदन पत्र खुलेगा, इसे ध्यान से भरें।
जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
अपलोड करने के बाद आखिर में नीचे दिए गए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
इस तरह ई-राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।








