BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

अब FD पर होगी मोटी कमाई इन 3 बैंकों ने बदल दिए रेट, जाने पूरी जानकारी

अब FD पर होगी मोटी कमाई इन 3 बैंकों ने बदल दिए रेट, जाने पूरी जानकारी
अब FD पर होगी मोटी कमाई इन 3 बैंकों ने बदल दिए रेट, जाने पूरी जानकारी

Jambhsar Media Digital Desk : अगर आप भी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट में पैसा रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इसके लिए स्माल फाइनेंस बैंकों का ही चयन करें। क्योंकि इन बैंको ने पिछले कुछ समय से एफडी पर ब्याज दरों में काफी इजाफा किया है। स्माल फाइनेंस बैंकों में ब्याज दर दूसरे बैंको से कहीं बेहतर मिल जाती है। आइए आज हम आपको ऐसे ही 3 बैंको के बारे में बताते है जहां आपको बेहतर रिर्टन मिलने वाला है।

फिक्स्ड डिपॉजिट यानि कि FD में पैसा निवेश करना काफी सुरक्षित समझा जाता है। फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करने में एक बात पर सब लोग ध्‍यान देते हैं। वह है उस पर मिलने वाली ब्‍याज दर। एफडी गारंटीशुदा रिटर्न सुनिश्चित करता है। साल की शुरुआत होने के साथ ही बहुत सारे बैंकों ने एफडी रेट्स (FD) में बदलाव करना शुरू कर दिया था. अब तक कई बैंक एफडी (Bank FD rates) के रेट बढ़ा चुके हैं. अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका है. इसके आकर्षण का यही बड़ा कारण है।

बता दें कि FD की ब्याज दरें (FD interest rates) अवधि और चुनी गई रकम के आधार पर अलग-अलग होती हैं। अलग-अलग बैंकों में इसके रेट भी अलग ही होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 3 स्‍मॉल फाइनेंस बैंकों (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के 

खुशखबरी ये है कि इन स्‍मॉल फाइनेंस बैंकों (small finance banks interest rates) ने 9.25 फीसदी तक ब्‍याज की पेशकश की है। एएफबी का बिजनेस मॉडल कमर्शियल बैंकों से अलग होता है। हालांकि, SFB में जमा 5 लाख रुपये तक की रकम डिपॉजिट इंश्‍योरेंस क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की ओर से इंश्‍योर्ड होती है। एक्‍सपर्ट रिटेल निवेशकों को स्‍मॉल फाइनेंस बैंकों में FD में अपने जोखिम को सीमित रखने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक, यह रकम मूलधन और ब्याज दोनों सहित DICGC के 5 लाख रुपये के कवर के भीतर हो तो अच्‍छा है। आइए, यहां उन तीन एसएफबी के बारे में जानते हैं जिन्‍होंने ब्‍याज दरों में बदलाव किया है।

ये (Ujjivan Small Finance Bank) स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3.75% से 8.50% के बीच ब्याज की पेशकश कर रहा है। 15 महीने की अवधि पर सबसे ज्‍यादा 8.50% ब्याज दर है। सीनियर सिटीजन्स के लिए समान अवधि पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दर 9% है। ये दरें 7 मार्च, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।

ये (Shivalik Small Finance Bank) स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% से 8.70% के बीच ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर 4% से 9.20% के बीच है। 24 महीने 1 दिन से 36 महीने की अवधि पर सबसे ज्‍यादा ब्याज दर 8.70% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्‍यादा ब्‍याज की दर 9.20% है। दरें 2 मार्च 2024 से लागू हैं।

ये (Suryoday Small Finance Bank) स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 4% से 9.01% के बीच ब्याज की पेशकश कर रहा है। सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दरें 4.40% से 9.25% के बीच हैं। सीनियर सिटीजन्स के लिए 9.01% और 9.25% की सबसे ज्‍यादा ब्याज दर 2 साल 1 महीने (25 महीने) की अवधि पर दी जाती है। दरें 1 मार्च 2024 से प्रभावी हैं।

Share this article

Related Articles