BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."

Gold Price: नया महिना शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम गिरे, यहां चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price: नया महिना शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम गिरे, यहां चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Price: नया महिना शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम गिरे, यहां चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Jambhsar Media Digital Desk: आज पटना में मतदान है, लोग सुगमता से मतदान कर सकें इसके लिए जगह- जगह व्यवस्था बनाई गई है. कई जगहों पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं. आम दिनों के वनिस्पत आज अन्य चीजों पर ब्रेक लग गया है. पटना के सर्राफा बाजार का भी कमोवेश यही हाल है.

आज सोने और चांदी की रफ्तार थम गई है. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने Local 18 को बताया कि राज्य के सबसे बड़े सर्राफा मंडी यानी राजधानी पटना में आज यानी शनिवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही जहां सोने की कीमत अपरिवर्तित है.

वहीं, चांदी की कीमतों में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है. हालांकि, बाजार विश्लेषकों की मानें तो सोने-चांदी के भाव आगे और बढ़ सकते हैं. जहां सोना 80 हजार प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच सकता है. वहीं, चांदी एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के जादुई आंकड़े तक भी पहुंच सकती है. इसलिए सोने चांदी की खरीदारी के लिए ये समय सही है.

सोने की कीमत वही
राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में शनिवार (01 जून) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 67,400 रुपए हो गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 75,050 रुपए चल रहा है. जबकि, इससे पहले तक 24 कैरेट सोने का भाव 75,350 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था. जबकि, 22 कैरेट सोने का भाव 67,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं, आज 18 कैरेट सोने का भाव 56,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की कीमत हुई कम
वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में कल के वनिस्पत आज 1000 रूपए प्रति किलोग्राम की कमी देखने को मिल रही है. आज चांदी 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. जबकि, कल तक चांदी की कीमत रिकॉर्ड 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही थी. बताते चलें कि सर्राफा मंडी में सोने चांदी की एक्सचेंज रेट इसकी क्वालिटी और हॉलमार्क इत्यादि कारणों से थोड़ी ऊपर नीचे भी हो सकती है.

जान लीजिए आज का एक्सचेंज रेट
वहीं, अगर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो आपको बता दें आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 65,900 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 55,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि, चांदी बेचने का रेट आज भी 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

कैरेट के अनुसार समझिए शुद्धता
24 कैरेट सोना= 100% सोना, 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना, 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना, 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना, 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना, 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना.

Share this article

Related Articles