Jambh Sar Media Desk, New Delhi: यदि आप ब्राउजर के तौर पर Google Chrome को इस्तेमाल करते है तो आपके लिए बड़ी खबर है. सरकार ने एक एडवाइजरी जारी करके इसको अपडेट करने को लेकर चेतावनी जारी की है. CERT-in ने कहा है कि पुराने वर्जन में कुछ खामियां नोटिस की गई है ऐसे में इसे अपडेट किया जाना जरूरी है.
भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स को एक गंभीर चेतावनी दी है। ये चेतावनी Chrome OS में मौजूद कमजोरियों के संबंध में जारी की गई है।
सरकारी ऑथोरिटी ने गूगल क्रोम (Google Chrome Browser) को अपडेट करने के लिए कहा है। जारी की गई चेतावनी को CIVN-2024-0031 के तहत जारी किया गया है।
Google Chrome Browser तुरंत करें अपडेट
सुरक्षा नोट LTS चैनल पर 114.0.5735.350 (प्लेटफॉर्म संस्करण 15437.90.0) से पहले के Google Chrome OS संस्करणों से जुड़े जरूरी खतरों पर ध्यान आकर्षित किया गया है।
सरकारी अथॉरिटी के द्वारा कहा गया है कि गूगल क्रोम को अपडेट (Google Chrome Update) करने की जरूरत है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा कर सकती हैं।
अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है तो इसका फायदा हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी को चुराने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए।
Google Chrome Browser को कैसे अपडेट करें?
गूगल क्रोम को अपडेट (Google Chrome) करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स ही फॉलो करने होंगे।
स्टेप 1- सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है।
स्टेप 2- विंडो के टॉप राइट कॉर्नर में जाना है और फिर तीन डॉट्स पर टैप करना है।
स्टेप 3- यहां Help का ऑप्शन दिखेगा और फिर गूगल क्रोम सेलेक्ट करना है।
स्टेप 4- अगर यहां अपडेट अवेलेवल होगा तो उसे इंस्टॉल कर लेना है।
स्टेप 5- इसे इंस्टॉल करने के बाद ये ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका गूगल क्रोम अपडेट हो जायेगा..








