BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

होम लोन बंद करवाते समय इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

होम लोन बंद करवाते समय इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
होम लोन बंद करवाते समय इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक के नियम कहते हैं कि जिन होम लोन में ब्याज दरें फ्लोटिंग रेट पर होती हैं, उनमें फोरक्लोजर फीस नहीं वसूली जा सकती है. अगर आपका होम लोन वैरिएबल इंटरेस्ट रेट वाला है, तब भी प्री-मैच्योर लोन क्लोजिंग पर आपसे कोई पेनल्टी नहीं ली जा सकती है…

होम लोन ने हम सभी के लिए घर लेना काफी आसान बना दिया है. फिर भी कभी-कभी इसकी मंथली ईएमआई भारी लगने लगती है. कई बार समय से पहले होम लोन पूरा चुकाने के लिए पैसा होने के बावजूद इसे नहीं पूरा नहीं चुका पाते, क्योंकि हमारे पास सही जानकारी नहीं होती. इस वजह से अक्सर समय से पहले होम लोन चुकाते वक्त अधिकतर लोग गलतियां कर बैठते हैं, और अपना नुकसान करा बैठते हैं. ऐसे में आप इन 5 बातों का ख्याल रखकर नुकसान से बच सकते हैं.

होम लोन देने वाले बैंक और एनबीएफसी अपने ग्राहकों को समय से पहले लोन पूरा चुकाने की सुविधा देते हैं. इसके लिए फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स की अलग-अलग शर्तें होती हैं. हालांकि कई बार इनमें कुछ ‘हिडन चार्जेस’ वाली शर्तें होती हैं, तो कई ऐसी जिसकी वजह से होम लोन समय से पहले चुकाने का कोई फायदा आपको नहीं मिलता.

समय से पहले होम लोन बंद कराने को टेक्निकल टर्म में ‘फोरक्लोजर’ कहा जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियम कहते हैं कि जिन होम लोन में ब्याज दरें फ्लोटिंग रेट पर होती हैं, उनमें फोरक्लोजर फीस नहीं वसूली जा सकती है. अगर आपका होम लोन वैरिएबल इंटरेस्ट रेट वाला है, तब भी प्री-मैच्योर लोन क्लोजिंग पर आपसे कोई पेनल्टी नहीं ली जा सकती है. हालांकि फिक्स रेट वाले होम लोन पर आपको 4 से 5 प्रतिशत की फोरक्लोजर फीस देनी होती है.

हालांकि ये अनिवार्य नहीं, लेकिन जब भी आप अपने होम लोन को समय से पहले पूरा चुकाने वाले हों, तब अपने बैंक या एनबीएफसी को 2 से 3 हफ्ता एडवांस में सूचित करें.

अगर आपने होम लोन समय से पहले बंद करा दिया है, तब आपको इसके लिए अपने बैंक या एनबीएफसी से ‘नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) हासिल करनी चाहिए. नहीं तो, ये आपके सिबिल स्कोर में लायबिलिटी की तरह दिखता रहेगा और आपके स्कोर को खराब करेगा.

जब आप अपने होम लोन को समय से पहले बंद करवाते हैं. उसी समय बैंक से उसके सारे पेपर्स लेने के साथ-साथ उसके ‘गिरवी’ (Lien) होने का स्टेटस भी खत्म करवा लें. इससे आपको अपनी प्रॉपर्टी आगे बेचने में दिक्कत नहीं होगी.

कई बार ऐसा देखा गया है जब लोग समय से पहले होम लोन बंद करा देते हैं, लेकिन बैंक से उन्हें घर के ओरिजिनल पेपर्स नहीं मिलते. आपको ये सुनिश्चित करना है कि आपको होम लोन बंद कराने के साथ ही घर के ओरिजिनल पेपर मिल जाएं.

Share this article

Related Articles