BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

होम लोन लेने की सोच रहे हो तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

होम लोन लेने की सोच रहे हो तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
होम लोन लेने की सोच रहे हो तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: अगर आप भी होम लोन लेकर खुद का घर बनानें के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले है जिसकी जानकारी आपको होम लोन लेने से पहले जरूर होनी चाहिए। होम लोन लेते वक्त आपको कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। आइए जान लें कि कौन-सी है ये जरूरी बातें…

अपना घर बनाना या खरीदना हर किसी का सपना होता है। हालांकि कई बार लोग घर खरीदने के लिये होम लोन (Home Loan) का सहारा लेते हैं। हालांकि होम लोन लेते वक्त हमें कुछ सावधानियों को भी ध्यान में रखना होता है। इस दौरान कई सारे बैंक ग्राहकों को एक अच्छे रेट पर होम लोन ऑफर (home loan offer) कर रहे हैं। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि होम लोन लेते वक्त हमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

होम लोन लेने से पहले आपको सभी बैंकों के इंटरेस्ट रेट की तुलना (Comparison of interest rates of banks) करना भी बेहद जरूरी है। आपको होम लोन  (Home Loan)  लेने से पहले ऐसे बैंक का चुनाव करना होगा जहां पर आपको सबसे अच्छा ऑफर मिल रहा हो। इस दौरान सिबिल स्कोर और अपनी एलिजिबीलिटी के बारे में जानना भी काफी जरूरी है। इसके अलावा आपको इंटरेस्ट के साथ बैंकों की नियम व शर्तों के बारे में भी सारी डिटेल के बारे में जानना जरूरी है।

लोन लेने से पहले आपको अपने सिबिल स्कोर (Cibil Score) का ध्यान रखना भी जरूरी है।  होम लोन लेने से पहले आपको अपना सिबिल स्कोर चेक कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जान लेना भी जरूरी है। होम लोन (Home Loan) के लिए आपकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आपकी इनकम और लोन चुकाने की क्षमता पर निर्भर करती है। साथ ही आपको अलग अलग बैंक होम लोन पर क्या ऑफर दे रहे हैं और उनकी इंटरेस्ट रेट क्या है इसकी तुलना करना भी जरूरी है। आप फिक्स्ड, फ्लोटिंग या फिर दोनों के मिक्स इंटरेस्ट रेट के साथ होम लोन ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिक्स्ड रेट में होम लोन का इंटरेस्ट रेट (Home loan interest rate) तय होता है। वहीं फ्लोटिंग रेट या एडजस्टेबल रेट पर होम लोन बैंकों की बेंचमार्क से जुड़े हुए होते हैं। जबकि अगर मिक्स रेट पर होम लोन की बात करें तो इसमें एक समय के लिए तय ब्याज दर लगाई जाती है और फिर फ्लोटिंग इंटरेस्ट लगता है। बता दें कि अलग अलग बैंक अलग अलग तरह के होम लोन की पेशकश करते हैं। ऐसे में यह आप पर डिपेंड करता है कि आप कौन सा होम लोन चुनना चाहते हैं।

जब भी आप होम लोन लेते है तो उस पर प्रोसेसिंग फीस (Home Loan processing fee) भी जरूर लगती है।  होम लोन लेते वक्त इस पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को चेक कर लेना काफी जरूरी है। कई सारे बैंक लोन देते वक्त प्रोसेसिंग फीस चार्ज करते हैं। साथ ही आपको यह ध्यान रखने की भी जरूरत है कि जितनी रकम आप चाहते हैं उतनी रकम आपको लोन में मिल भी रही है या नहीं। इसके अलावा आपको अपने लोन की अवधि पर ध्यान देना भी जरूरी है। साथ ही होम लोन लेते वक्त आप यह भी चेक कर लें किया इसमें आपको पास फोरक्लोजर का ऑप्शन है या नहीं। फोरक्लोजर का मतलब यह कि आप पहले ही अपना लोन चुका दें। हो लोन पर आप टैक्स में कटौती का दावा भी कर सकते हैं।

Share this article

Related Articles