BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
Business·Rameshwari Bishnoi·

प्रधानमंत्री की इस योजना में ₹40 निवेश पर मिल रहे पुरे 2 लाख रूपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा

प्रधानमंत्री की इस योजना में ₹40 निवेश पर मिल रहे पुरे 2 लाख रूपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा
प्रधानमंत्री की इस योजना में ₹40 निवेश पर मिल रहे पुरे 2 लाख रूपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा

Jambhsar Media, New Delhi: PM Jeevan Jyoti Bima Scheme: समय समय पर सरकार जनहित की कई योजनाएं चलाती रहती है. इन योजनाओं का उद्देश्य जनता की भलाई ही होता है. एक ऐसी ही योजना है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना. क्या है ये योजना और किस तरह से उठाएं इसका फायदा? आइए जानते है इस खबर में….

सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजना चलाती है. लेकिन कुछ महत्वपूर्ण योजना ऐसी हैं. जो जानकारी के अभाव में दम तोड़ती नजर आती है. यानि पात्र लोग योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं. आपको बता दें कि कुछ जरूरी नियम व शर्तों को पूरा करके योजना से जुड़कर स्कीम का लाभ लिया जा सकता है. इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ 40 रुपए का निवेश करना होता है. जो आपके अकाउंट से ऑटो मोड़ में कट जाता है. 

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना की पूरी जानकारी

आपको बता दें कि साल 2015 में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की थी. खासकर गरीबों के लिए इस योजना को डिजाइन किया गया था.  योजना के तहत सालाना 436 रूपये का प्रीमियम भरना होता है. यानि 40 रुपए प्रतिमाह डिपॅाजिट करके आप योजना से जुड़ सकते हैं. जिसके एवज में आपको 2 लाख का एक्सीडेंटल बीमा मिलता है.

केन्द्र सरकार ने  इसके लिए लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के साथ करार किया है. आपको बता दें कि इसकी अवधि 31 जून तक होती है. स्कीम की खास बात ये है कि निवेशक की मृत्यु होने पर नॅामिनी को भी स्कीम का लाभ दिया जाता है. 

आवेदन करने का सबसे आसान तरिका

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए. कोई भी इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन जाकर इसके लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकता है. और उसे भरकर अपने बैंक में जमा कर इसके लिए अप्लाई कर सकता है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना योजना की ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप एलआईसी और अपने बैंक की ब्रांच जाकर भी पता कर सकते हैं.  आपको बता दें कि 40 रुपए प्रतिमाह आपके अकाउंट से कटते रहेंगे.

Share this article

Related Articles