BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·JambhSar Media·

कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाएं की बंद, भारत ने कहा 'राजनयिकों को मिल रही है धमकी'

कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाएं की बंद, भारत ने कहा 'राजनयिकों को मिल रही है धमकी'
कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाएं की बंद, भारत ने कहा 'राजनयिकों को मिल रही है धमकी'

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ाता जा रहा है. गुरुवार को कनाडा में भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दीं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि कनाडा में हमारी राजनयिक इकाई को धमकियां मिल रही हैं. वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

उधर, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को एक नया बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमारे यहां एक स्वतंत्र न्याय प्रणाली है. हाउस ऑफ कॉमन्स में मैंने जो आरोप लगाए, वे हल्के में नहीं लगाए गए. इसके पीछे एक गंभीर मामला है.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा, “हम कुछ समय से जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है और उन्हें धन मुहैया कराता है। इस बीच, कनाडा आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करा रहा है।”

विदेश मंत्रालय, “कनाडा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। कनाडा ने इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं दिया है. हमने उनसे सबूत देने को कहा है. भारत ने कनाडा को बार-बार बताया है कि उनके देश में भारत विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. हमने कनाडा से कहा है कि दोनों देशों में राजनयिकों की संख्या बराबर होनी चाहिए. वियना कन्वेंशन के तहत यह जरूरी है. यह सच है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रूडो ने मोदी के सामने निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया था. हमारे प्रधानमंत्री ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. हमने ई-वीजा प्रक्रिया को भी फिलहाल पूरी तरह से निलंबित कर दिया है। हमने कनाडा को सूचित किया है कि भारत कानूनी प्रक्रिया के तहत भगोड़ों को न्याय के कठघरे में लाएगा और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत यह अनिवार्य है।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “कुछ लोग छात्र वीज़ा और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वे हमारे नागरिक हैं और उनकी सुरक्षा कनाडा की जिम्मेदारी है। ऐसे करीब 20 लोग हैं जिनके बारे में हमने कनाडा को सबूत मुहैया कराए हैं और उन्हें भारत को सौंपने के लिए कहा है। यह संख्या 25 तक हो सकती है. भारत ने पहले ही अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी. कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों के चलते कनाडा में भारतीय मूल के नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बुधवार को एक चेतावनी जारी की गई।”

इस एडवाइजरी में कहा गया था कि भारतीय राजनयिकों और कनाडा में भारतीय समुदाय के एक खास वर्ग को धमकियां मिल रही हैं. ये वो लोग हैं जो भारत के एजेंडे का विरोध करते हैं. कनाडा में भारतीय छात्रों को, विशेष रूप से बिगड़ती सुरक्षा स्थितियों के मद्देनजर, विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी उल्लेख किया था कि भारतीय समुदाय और छात्र उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास की वेबसाइटों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। मंगलवार को कनाडा ने भी अपने नागरिकों को भारत के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह जारी की।

वहीं, बुधवार रात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रह रहे हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी थी. इसके जवाब में कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने पन्नू के बयानों पर चिंता जताई और इसे घृणा अपराध घोषित करने की अपील की.

कनाडाई हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन हिंदू फोरम कनाडा ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक को पत्र लिखा। पत्र में हिंदू संगठन ने कहा, “पन्नू ने स्पष्ट रूप से अपने और अपने खालिस्तानी सहयोगियों के विचार व्यक्त किए हैं। वे उन लोगों को निशाना बनाना चाहते हैं जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं। कनाडाई सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” पत्र में यह भी पूछा गया कि क्या पन्नू के बयानों को अब भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता माना जाएगा।

तनाव नहीं बढ़ाना चाहते: ट्रूडो

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री ने नरम रुख अपनाया. मंगलवार रात कनाडा के सबसे बड़े अखबार टोरंटो स्टार ने ट्रूडो का बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार भारत के साथ तनाव नहीं बढ़ाना चाहती लेकिन भारत को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।

कनाडाई सरकार के एक अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कई देशों की मदद से हत्या के बारे में जानकारी जुटाई गई है. जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कनाडा फाइव आइज़ नामक एक खुफिया गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

इससे पहले ट्रूडो ने सांसदों से कहा था कि कनाडा की धरती पर एक नागरिक की हत्या में विदेशी सरकार का शामिल होना हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। हम भारत सरकार पर जांच में सहयोग करने का दबाव बनाएंगे.

प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा, ”कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है जो इस हत्या को लेकर गुस्से से भरी हुई है. कई सिख अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो कई अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं. यहां करीब 18 लाख लोग हैं देश में भारतीय मूल के नागरिक हैं, जिनमें से कई सिख हैं। कनाडा की विपक्षी पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी में सिख प्रतिनिधित्व है।

भारत का जवाब: कनाडा के आरोप बेबुनियाद हैं

भारत ने कनाडा के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने हमारे पीएम मोदी के सामने भी लगाए थे और उन्हें सिरे से खारिज भी कर दिया गया था.

ये बेबुनियाद आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों को दूर करने का एक प्रयास है। उन्हें कनाडा में शरण दी जा रही है, जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा है। बता दें कि रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर की बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में जयशंकर ने पीएम को पूरे मामले की जानकारी दी.

Share this article

Related Articles