BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

बिहार के इस जिले से गोरखपुर के बीच चलेगी 2 ट्रेनें, यहां से चेक करें रूट

बिहार के इस जिले से गोरखपुर के बीच चलेगी 2 ट्रेनें, यहां से चेक करें रूट
बिहार के इस जिले से गोरखपुर के बीच चलेगी 2 ट्रेनें, यहां से चेक करें रूट

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: बिहार के सीवान रेलवे जंक्शन से होकर कुछ ट्रेनों को दोबारा चलाने की खबर सामने आने से यात्रियो में राहत मिलने की उम्मीद जगी है. खासकर सीवान से थावे और थावे से सीवान का सफर करने वाले यात्रियों को इससे फायदा होगा, क्योंकि इसी रूट पर दो ट्रेन का परिचालन शुरू होना है. दोनों ट्रेन पैसेंजर ट्रेन है, जो हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रूकती है. इससे लोकल यात्री को सहूलियत होगी.

सीवान और थावे जंक्शन के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 19 फरवरी से होने वाला है. इन ट्रेनों में थावे स्पेशल और गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शामिल है. वही गाड़ी संख्या- 05035 गोरखपुर स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन से 5:35 बजे शाम को तो, गाड़ी संख्या-05191 थावे एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:35 बजे थावे के लिए खुलेगी. मां थावे भवानी का दर्शन करने वाले श्रद्धालु उक्त ट्रेन को पकड़कर सफर कर सकते हैं. यात्री इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे.

पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सीवान रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक की रेल पटरी काफी पुराना है. रेल पटरी को दुरुस्त किया जा रहा है. यहां नवीनीकरण का कार्य अब भी जारी है. नवीनीकरण का कार्य हो जाने से ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी और रेलवे ट्रैक भी आधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएगा.

इस वजह से थावे और सीवान के बीच चलने वाली ट्रेन को निरस्त किया गया था. ये ट्रेनें प्लेटफार्म संख्या से हीं खुलती थी. नवीनीकरण कार्य के चलते हीं 18 फ़रवरी तक निरस्त थी. 19 फरवरी दे दोनों ट्रेन चलने लगेगी.

Share this article

Related Articles