BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

रेलवे के से साथ शुरू करे ये बिज़नेस हर महीने होगी 60 से 70 हजार की कमाई

रेलवे के से साथ शुरू करे ये बिज़नेस हर महीने होगी 60 से 70 हजार की कमाई
रेलवे के से साथ शुरू करे ये बिज़नेस हर महीने होगी 60 से 70 हजार की कमाई

Jambhsar Media Digital Desk : अगर आप भी बिजनेस करने का कर रहे है प्लान तो आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे बिजनेस के बारे में जिससे आप भारतीय रेलवे के साथ शुरू कर हर महीने मोटा पैसा कमा सकते है, इसकी खासियत यह है कि आप इस बिजनेस को केवल 4 हजार में शुरू कर सकते है, आइए खबर में जानते है इस बिजनेस के बारे में विस्तार से।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कई सुविधाएं मुहैया कराती है. यही नहीं, आप IRCTC की मदद से हर महीने हजारों रुपये कमा (how to earn money) सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस करना ये होगा कि टिकट एजेंट (Ticket Agent) बनना होगा. जिस तरह रेलवे काउंटर (Railway ticket counter) पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा.

सबसे पहले ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा. उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट (Ticket booking agent) बन जाएंगे. फिर आप टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट बुक करने पर IRCTC की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है.

किसी भी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है. इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है. IRCTC का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है. महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है. एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक (Flight Ticket Booking) कर सकते हैं.

एक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है. एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है. एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है. अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40 50 हजार रु की कमाई की जा सकती है.

अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो IRCTC को 3,999 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपये है. वहीं, एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देनी होती है.

Share this article

Related Articles