BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.

Jeera Ka Bhav Today: किसानों के लिए खुशखबरी, जीरे के भाव में हुई बढ़ोतरी, जाने आज का ताजा भाव

Jeera Ka Bhav Today: किसानों के लिए खुशखबरी, जीरे के भाव में हुई बढ़ोतरी, जाने आज का ताजा भाव
Jeera Ka Bhav Today: किसानों के लिए खुशखबरी, जीरे के भाव में हुई बढ़ोतरी, जाने आज का ताजा भाव

Jambhsar Media Digital Desk: जीरा सोंफ की तरह दिखने वाली एक मसाला फसल है, यह दिखने में थोड़ा मटमैला होता है | कई तरह के व्यंजनों में जीरे का इस्तेमाल खुशबु उत्पन्न करने के लिए करते है, जिस वजह से यह सभी की रसोई में जरूर मौजूद होता है | जीरे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है|

 इसकी मांग देश-विदेश में काफी अधिक रहती है, जिस वजह से किसानो को जीरे के काफी अच्छे दाम भी मिल जाते है| यह खास मौसम और माहौल में तैयार की जाती है, लेकिन अगर मौसम अच्छा न हो तो फसल में काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है, और जीरे की उपज व् उत्पादन दोनों ही प्रभावित होती है |

गुजरात और राजस्थान ऐसा राज्य है, जहां का मौसम जीरे की फसल के लिए अनुकूल होता है| पूरे भारत देश में जीरे का उत्पादन सबसे ज्यादा गुजरात राज्य में होता है| अगर आप देश की प्रमुख मंडियों में आज जीरे का भाव क्या चल रहा है, पता करना चाहते है, तो यहाँ पर आपको जीरा का भाव आज का 2024 (Jeera Ka Bhav Today UP Mandi) तथा मंडी में जीरा का भाव क्या चल रहा है इसके बारे में बता रहे है |

किसानो के लिए जीरा एक ऐसी फसल है, जो जलवायु परिवर्तन की वजह से काफी जल्दी प्रभावित हो जाती है | देश-विदेश में जीरे की फसल के लिए उपयुक्त मौसम न मिल पाने की वजह से फसल अधिक प्रभावित होती है, और भाव में भी तेज देखने को मिलता है| आज के दिन जीरे का भाव 25,500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहा है | इसके अलावा देश की प्रमुख मंडियों में आज के दिन जीरे का भाव क्या चल रहा है, उसकी सूची आपको नीचे दी गई है:-

गुजरात बनासकांठ थारा 22500 रूपए प्रति क्विंटल 26,750 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात अमरेली अमरेली 26850 रूपए प्रति क्विंटल 26,850 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात अमरेली सावरकुंडला 17500 रूपए प्रति क्विंटल 32,500 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात बनासकांठ वाव 28250 रूपए प्रति क्विंटल 28,250 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात जूनागढ़ जूनागढ़ 28500 रूपए प्रति क्विंटल 28,500 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात मोरबी वंकानेर 25000 रूपए प्रति क्विंटल 31,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात मेहसाणा उंझा 26500 रूपए प्रति क्विंटल 34,500 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात राजकोट राजकोट 25250 रूपए प्रति क्विंटल 32,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात पोरबंदर पोरबंदर 28400 रूपए प्रति क्विंटल 28,400 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात सुरेंद्रनगर हलवद 25750 रूपए प्रति क्विंटल 28,325 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात राजकोट जस्दन 17500 रूपए प्रति क्विंटल 33,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात राजकोट मोरबी 15000 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात राजकोट राजकोट 26750 रूपए प्रति क्विंटल 32,750 रूपए प्रति क्विंटल

राजस्थान जोधपुर जोधपुर (अनाज) (मंदोर) 26000 रूपए प्रति क्विंटल 30,300 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात पोरबंदर पोरबंदर 25000 रूपए प्रति क्विंटल 25,000 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात सुरेंद्रनगर हलवद 26250 रूपए प्रति क्विंटल 30,350 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात अमरेली सावरकुंडला 28000 रूपए प्रति क्विंटल 31,500 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात मोरबी वंकानेर 25500 रूपए प्रति क्विंटल 30,000 रूपए प्रति क्विंटल
गुजरात बनासकांठ थारा 26000 रूपए प्रति क्विंटल 27,800 रूपए प्रति क्विंटल

गुजरात मेहसाणा उंझा 26000 रूपए प्रति क्विंटल 33,755 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश देवरिया बरहज 26000 रूपए प्रति क्विंटल 30,000 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश लखनऊ लखनऊ 25500 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश बाराबंकी सफदरगंज 28000 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश बाराबंकी रुदौली 28400 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल
आंध्र प्रदेश वेस्ट गोदावरी — 30,000 रूपए प्रति क्विंटल 31,500 रूपए प्रति क्विंटल

.
उत्तर प्रदेश हमीरपुर हमीरपुर 28,000 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर जलालाबाद 28,500 रूपए प्रति क्विंटल 30,000 रूपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश आगरा आगरा 27,000 रूपए प्रति क्विंटल 27,000 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर अकबरपुर 28,500 रूपए प्रति क्विंटल 29,000 रूपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश बदायूँ बदायूँ 29,000 रूपए प्रति क्विंटल 30,500 रूपए प्रति क्विंटल
उत्तर प्रदेश बाराबंकी बाराबंकी 26,500 रूपए प्रति क्विंटल 27,000 रूपए प्रति क्विंटल

देश के राजस्थान और गुजरात राज्य को जीरा उत्पादक का मुख्य स्थान माना गया है, वर्तमान समय में जीरे के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है | क्योकि देश में इस बार जीरे की बुवाई का क्षेत्रफल घटा है, जिस वजह से पैदावार भी काफी कम हुई है | यही वजह है, कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जीरे के भाव में 5 से 10 हज़ार रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है |

अच्छी क़िस्म का जीरा आपको वही मिलेगा, जहां पर जीरे का उत्पादन होता है | देश की प्रमुख मंडियों जैसे :- राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्य में भी जीरा व्यापार किया जाता है, जहां से आप अच्छी क्वालिटी वाला जीरा ले सकते है |

मंडोर की मुख्य मंडी में ग्रामीण क्षेत्रों से जीरे की आवक काफी बढ़ी हुई है | जीरे से भरे वाहन पूरा ही दिन मंडी में लगे हुए चल रहे है, जिस वजह से मंडी प्रागंण तक छोटा पड़ गया है | जोधपुर मंडी के मुख्य व्यापारी व् संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा के अनुसार पिछले वर्ष सिर्फ अप्रैल माह में ही जीरे की तक़रीबन 88 हजार बोरियो की आवक हुई थी,

जिसे भंडारित करने के लिए मंडी के समीप 11 बीघा खाली पड़ी भूमि का सहारा लिया गया | राज्य सरकार के पास अभी यह मामला विचाराधीन है, लेकिन इस बार अगर भारी आवक रहती है, तो उसके लिए पहले से इंतजाम कर लिए जाएंगे |

Share this article

Related Articles