BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.

Banking से लेन देन करने से पहले जान ले ये नियम, नहीं तो फिर ब्लॉक हो जाएगा आपका खाता

Banking से लेन देन करने से पहले जान ले ये नियम, नहीं तो फिर ब्लॉक हो जाएगा आपका खाता
Banking से लेन देन करने से पहले जान ले ये नियम, नहीं तो फिर ब्लॉक हो जाएगा आपका खाता

Jambhsar Media Digital Desk: जब से UPI का चलन बढ़ा है तब से लेकर Banking लेन देन भी काफी ज्यादा बढ़ गए है और समय के साथ इसमें और भी ज्यादा ग्रोथ देखने को जरूर मिलेगी। हालांकि अधिक लेन देन करना आपके लिए खतरा भी बन सकता है। ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि काफी सारे बैंक ‘मनी म्यूल’ की वजह से अपने ग्राहकों के Bank Accounts को Block कर रहे हैं।

इस वजह से कई सारे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इन बैंकों के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहें हैं। अकाउंट ब्लॉक होने की वजह से ये ग्राहक किसी भी तरह का लेन देन करने मे पूरी तरह से असमर्थ है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर लोगों के खाते को ब्लॉक क्यों किया जा रहा है? आखिर आपने ऐसी कौन सी गलती कर दी है जिसके चलते आपका अकाउंट ब्लॉक हो गया है?

कब करता है बैंक आपके खाते को ब्लॉक

यदि कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते का उपयोग ”मनी म्यूल” के रूप में करता है तो उसके खाते को बैंक द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता है। दरअसल मनी म्यूल अकाउंट उस अकाउंट को कहते है जिसका इस्तेमाल किसी अन्य अकाउंट से अवैध रूप से प्राप्त पैसा प्राप्त करने के लिए और उसे किसी और खाते में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।

एक व्यक्ति जानबूझकर या फिर गलती से मनी म्यूल कैटेगरी में आ सकता है। जानबूझकर या गलती से वह अपने अकाउंट से किसी से अवैध धनराशि प्राप्त कर सकता है या किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकता है। साथ ही बहुत से ऐसे व्यक्ति जो इस तरह का काम करते हैं दूसरे खाताधारकों को लालच देकर यह काम करने के लिए उकसाते है। 

 अतः बैंक इस तरह की गतिविधि आपके अकाउंट में नोटिस करता है तो उस खाते को ब्लॉक कर दिया जाता है। वर्तमान समय में मनी म्यूल सम्बन्धित मामले 40% तक बढ़ गए है। अतः इस तरह के धोखधड़ी मामलों से निपटने के लिए और इन मामलों को जड़ से खत्म करने के लिए सिंगापुर और यूके जैसे कुछ देशों द्वारा डेटा-शेयरिंग प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है।

बैंकिंग और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल एचडीएफसी समेत 5 अन्य बैंकों द्वारा मनी म्यूल मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही बैंक द्वारा मनी म्यूल खाते को इसलिए तुरंत ब्लॉक कर देते हैं ताकि उस खाते के विषय में तुरंत कार्यवाई शुरू की जा सके। 

दरअसल होता यह है कि इस तरह के धोखाधड़ी मामलों को अंजाम देने वाले ऑपरेटर बहुत ही तेजी के साथ पैसा ट्रांसफर करते है और जब तक इसकी जानकारी असली खाताधारक तक पहुंचती है तब तक वह पैसा अन्य कई सारे खातों में जा चुका है। अतः इसी वजह से मनी म्यूल की स्थिति में बिना खाताधारक को बताए अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है।

Share this article

Related Articles