Jambhsar Media Desk, New Delhi : केंद्र सरकार ने अप्रैल महीने में विमानों के लिए बोली आयोजित करने की घोषणा की है. इस बोली के मुताबिक चयनित कंपनी को आठ महीने के भीतर हवाई जहाज संचालन का अधिकार मिल जाएगा.
बोली लेने के बाद कंपनी को विमान सेवा शुरू करने के लिए अप्रैल से अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा. उम्मीद है कि नवंबर में हरियाणा दिवस के मौके पर इन सभी रूटों पर हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी.
अब हरियाणा के लोगों के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तय की गई उड़ानों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा.
वह इसके महत्व को जानते हैं क्योंकि लोगों को सड़क परिवहन में लंबी दूरी की यात्रा करने में कठिनाई होती है और अधिक खर्च भी करना पड़ता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मामले में हरियाणा सरकार को काफी प्रतिक्रिया मिली है और अब हिसार और अंबाला के बीच एटीएस रूट शुरू किया जा रहा है. फिलहाल 8 फ्लाइट्स के रूट तय किए गए हैं.








