BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

New Railway Line: राजस्थान के इस जिले का वर्षों पुराना नई रेलवे लाइन का सपना होगा पूरा, बजट हुआ स्वीकृत

New Railway Line: राजस्थान के इस जिले का वर्षों पुराना नई रेलवे लाइन का सपना होगा पूरा, बजट हुआ स्वी
New Railway Line: राजस्थान के इस जिले का वर्षों पुराना नई रेलवे लाइन का सपना होगा पूरा, बजट हुआ स्वी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राजस्थान के अजमेर जिले  को मिली बड़ी सौगात बिछाई जाएगी नई रेल लाइन सेक्शन तीन के तहत नई रेल लाइन बिछाने के लिए 200 करोड़ 3 लाख रुपए का बजट आवंटित हुआ है। इस बजट में अब टोंक जिले का वर्षों पुराना सपना पूरा होने वाला है। रेल बजट के बाद टोंक रेलवे लाइन से अजमेर और सवाई माधोपुर से सीधा जुड़ जाएगा। इसके अलावा पुष्कर- मेड़ता, अजमेर-कोटा और अजमेर-सवाई माधोपुर वाया टोंक रेल लाइन बिछाने के लिए बजट भी शामिल किया गया है।

अजमेर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान से ‘नवभारत टाइम्स (NBT) राजस्थान के रिपोर्टर मनीष बागड़ी’ ने फोन पर वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि अजमेर मंडल को तीन सेक्शन में नई रेल लाइन बिछाने के लिए 200 करोड़ 3 लाख का बजट आवंटित हुआ है। इसमें अजमेर-मेड़ता के बीच 59 किलोमीटर ट्रैक के लिए 50 करोड़ 1 लाख रुपए, अजमेर-कोटा के लिए वाया नसीराबाद, जलन्धरी के बीच 145 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए 50 करोड़ 1 लाख रुपए और अजमेर-सवाई माधोपुर वाया टोंक के लिए नसीराबाद-सवाई माधोपुर के बीच 165 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ 1 लाख का बजट मिला है।

टोंक रेलवे लाइन से अभी तक महरूम है। इसको लेकर लगातार टोंक को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की मांग पिछले काफी वर्षों से उठाई जा रही है। नई रेल बजट की घोषणा के बाद अब टोंक का यह सपना पूरा होना जा रहा है। इसके तहत अजमेर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन में टोंक भी जुड़ेगा। इसके बाद टोंक की कनेक्टिविटी रेलवे लाइन से हो जाएगी। बता दें कि काफी वर्षों से रेलवे लाइन से टोंक को जोड़ने के लिए आंदोलन किए गए। लेकिन राजनीति की भेंट चढ़ने के कारण टोंक रेलवे लाइन से वंचित रहा।

अजमेर से कोटा के बीच डायरेक्ट रेलवे लाइन नहीं है। इसके कारण अजमेर से कोटा के बीच के लिए वाया चित्तौड़गढ़ होकर ट्रेन चलती है। जिसमें अधिक दूरी और समय भी अधिक लगता है। लेकिन अब नई रेल लाइन बिछ जाने के बाद अजमेर-कोटा आपस में सीधे रेलवे लाइन से जुड़ जाएंगे। जो वाया नसीराबाद जलन्धरी से होते हुए रेल लाइन निकलेगी। इससे अजमेर कोटा के बीच की दूरी और समय भी घटेगा।

प्रस्तावित अजमेर-कोटा नई रेल परियोजना के तहत लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सराणा, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेड़ा कृष्णा गोपाल, बाजटा, देवली, लुहारीकलां, गोकुलपुरा, नरवा, मोतीपुरा, जलंधरी सहित 15 रेलवे स्टेशन हो सकते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान 14 रेल यार्ड बनाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में नई रेलवे लाइन में कौन-कौन से रेलवे स्टेशन होंगे। इसके संबंध में विस्तार से जानकारी आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

Share this article

Related Articles