Jambhsar Media Desk, New Delhi : मार्केट मे नौजवान लड़के अपन दबदबा बनाने के लिए Yamaha R15S V3 बाइक को खरीदते है जिसकी परफ़ोर्मेंस के सामने Bajaj भी फैल है | आज हम इस बाइक की दमदार परफ़ोर्मेंस के बारे मे जानने वाले है | साथ ही इतनी बड़ी बाइक होने के बावजूद ये बाइक माइलिज भी काफी अच्छी देती है | तो चलो शुरू करते है |
सबसे पहले इसके प्राइस के बारे मे बात कर लेते है | मार्केट मे यामाहा की इस बाइक का कुल 1 ही वेरिएंट मौजूद है जिनकी एक्स-शोरूम किमत 1.65 लाख रुपए है | और इस बाइक मे दो कलर ऑप्शन दिए गए है जिसके अंदर मैट ब्लैक और रैसिंग ब्लू कलर शामिल है |
यामाहा आर15एस वी3 मे हमे एक 155cc का लिक्विड-कूल्ड, SOHC, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो की 18.4 PS की पॉवर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है | और इस इंजन के साथ इसमे 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है | साथ ही इसमे BS6.2 के अनुरूप है और E20(20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिश्रण) ईंधन का इस्तेमाल किया गया है | Yamaha की ये बाइक 1 लीटर पेट्रोल मे करीब 40 kmpl की माइलिज देने मे सक्षम है और तेल डालने के लिए इसमे 11 लीटर की फ्यूल टैंक कपैसिटी दी गई है |
Yamaha R15S V3 के अंदर फीचर के तौर पर एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके अंदर स्पीडोमीटर, बार-स्टाइल टैकोमीटर, ओडोमीटर, क्लॉक, फ्यूल गेज, गियर पोजिशन इंडिकेटर और एबीएस वार्निंग लाइट के साथ साथ और भी कई सारी जानकारी प्राप्त होती है | इसके अलावा आर15एस के अंदर डुअल हॉर्न और एक साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है | साथ ही क्लच लीवर एक्शन के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच और तेज तरीके से ब्रेक लगाने पर रियर व्हील को लॉक होने से बचाता वाले फीचर भी दिए गए है |
सस्पेन्शन के कार्यों के लिए Yamaha R15S V3 के अंदर आगे टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेन्शन दिए गए है और पीछे लिंक्ड मोनोशॉक के साथ डेल्टाबॉक्स फ्रेम दिया गया है | इसके अलावा ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इस बाइक मे आगे 282 mm के डिस्क ब्रेक और पीछे 220 mm के डिस्क ब्रेक डुअल-चैनल ABS के साथ दिए गए है और यामाहा की इस बाइक का ग्राउन्ड क्लेआरेन्स 170 mm है और इसकी सीट की ऊंचाई 815 mm है |
इस सेगमेंट मे Yamaha R15S V3 का मुकाबला किसी भी बाइक से नहीं होता है | लेकिन प्राइस के हिसाब से यामाहा की ये बाइक यामाहा 15 और बजाज पुल्सर rs200 को टक्कर देती है |








