BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए अगले कुछ घंटे भारी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए अगले कुछ घंटे भारी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले
Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए अगले कुछ घंटे भारी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Jambhsar Media Digital Desk नई दिल्‍ली: राजस्थान में अगले कुछ ही घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले कल देर शाम पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई.

मंगलवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग में 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर संभाग में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

भरतपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. 21 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. केवल भरतपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

अधिकतम तापमान

 प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.7 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 32.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 30 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 32 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 31.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 27 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 29.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 31 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस, पाली में 28.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 32 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

इसी तरह फलोदी में 32.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 30.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 25.2 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 27 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 28 डिग्री सेल्सियस, बारां में 31.2 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 25.9 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 31.1 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 25.2 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 31.4 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

न्यूनतम तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 15.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 11.2 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 11.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 15 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 14.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 13.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 16.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 11 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 16.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 17 डिग्री सेल्सियस, पाली में 10.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 18.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 16.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

इसी तरह फलोदी में 18.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 17.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 15.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 13.5 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 10 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 11 डिग्री सेल्सियस, बारां में 13 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस, जालौर 17.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 15.5 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 11 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 17.1 डिग्री सेल्सियस, करौली में 9.5 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दोसा, धौलपुर जिले में ओलावृष्टि और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, जोधपुर, नागौर, पाली जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Share this article

Related Articles