BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

PhonePe UPI in Dubai: दुबई में भी चलेगा फ़ोन पे, UPI से कर सकेंगे पेमेंट

PhonePe UPI in Dubai: दुबई में भी चलेगा फ़ोन पे, UPI से कर सकेंगे पेमेंट
PhonePe UPI in Dubai: दुबई में भी चलेगा फ़ोन पे, UPI से कर सकेंगे पेमेंट

Jambhsar Media, New Delhi: जो लोग UAE में रहकर नौकरी या मजदूरी करते है तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आप दुबई में भी फ़ोन पे की UPI सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे.

भारत की लीडिंग डिजिटल पेमेंट सर्विस फोनपे ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। भारत ने हाल ही में यूपीआई पेमेंट को इंटरनेशनल मार्केट तक बढ़ाने का फैसला किया था। अब इसी क्रम में फोनपे ने दुबई में अपना बिजनेस बढ़ा दिया है। 

अब आप UAE में आसानी से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इसको लेकर फोनपे ने दुबई के लीडिंग बैंक Mashreq के साथ पार्टनरशिप भी की है। अगर आप दुबई घूमने जा रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, इससे सीधा पेमेंट हो जाएगी।

फोनपे के इंटरनेट पेमेंट सीईओ रितेश राय ने इस खास मौके पर कहा कि इस पार्टनरशिप के साथ कस्टमर आसानी से विदेश में पेमेंट कर पाएंगे। 

इन दिनों कई लोग दुबई घूमने जाते हैं, अब उन्हें इससे काफी मदद मिलने वाली है। इसके लिए NEOPAY टर्मिनल का यूज किया गया है। दुबई की कई रिटेल शॉप्स पर NEOPAY का एक्सेस है। एंटरटेनमेंट वैन्यू समेत कई खास जगहों पर आपको ये पेमेंट मोड नजर आता है।

यानी पेमेंट करने के लिए आपको कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं है। आपको सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा और किसी पर भी आसानी से पेमेंट हो जाएगी।

कैसे कर पाएंगे पेमेंट-
पेमेंट करने के लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं होगी। आपको सिंपल QR Code स्कैन करना होगा और अमाउंट फिल करना होगा। 

एक बार पेमेंट करने के बाद आपको कुछ नहीं करना होगा। क्योंकि आपके अकाउंट से पेमेंट रुपए में कटेगी और वहां लोकल करेंसी में नजर आएगी। यहीं पर आपको एक्सचेंज रेट भी नजर आएगा। स्टेटमेंट में भी ये आपको बिल्कुल क्लियर नजर आएगा।

यहां तक कि ये सर्विस उन यूजर्स को भी मिलने वाली है जो NRI हैं और UAE का मोबाइल नंबर यूज कर रहे हैं। उन्हें इसका यूज करने के लिए फोनपे ऐप डाउनलोड करनी होगी और वह इससे अपने अकाउंट को कनेक्ट कर सकेंगे।

Share this article

Related Articles