PM Kisan Yojana: किसानो के हुई बल्ले बल्ले…! आज से इन किसानो को मिलेगे 6 हजार रुपये , जाने कैसे मिलेगे ये पैसे

PM Kisan Yojana: किसानो के हुई बल्ले बल्ले…! आज से इन किसानो को मिलेगे 6 हजार रुपये , जाने कैस
PM Kisan Yojana: किसानो के हुई बल्ले बल्ले…! आज से इन किसानो को मिलेगे 6 हजार रुपये , जाने कैस

Jambhsar Media Digital Desk: सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार ने किसानों के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सालाना 6,000 रुपये की राशि देती है।

यह राशि किसानों के खाते में किस्तों में आती है। सरकार हर 4 महीने में एक किस्त यानी 2,000 रुपये किसानों के खाते में जमा करती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है।

देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन अभी भी कई किसान इस योजना से वंचित हैं। दरअसल, सरकार ने योजना के नियमों को सख्त कर दिया है। पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जिन्होंने ई-केवाईसी कराया है।

अगर पीएम किसान की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है या जमीन का सत्यापन नहीं होता है तो किसानों को किस्त की राशि नहीं मिलती है।

पीएम किसान की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी. अब करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक सरकार ने 17वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

कैसे करें ई-केवाईसी
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें.
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और Get OTP पर क्लिक करें.
इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें.
ओटीपी दर्ज करने के बाद उसे सबमिट कर दें और इस तरह ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Share this article

Related Articles