BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
Crime·JambhSar Media·

Punjab Murder: अमृतसर में एक आदमी ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, जानें पूरी खबर

Punjab Murder: अमृतसर में एक आदमी ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, जानें पूरी खबर
Punjab Murder: अमृतसर में एक आदमी ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, जानें पूरी खबर

पंजाब में एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गुरुवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटा और रेल्वे ट्रैक पर फेंक दिया। न्यूज एजेंसी PTI को पुलिस ने बताया कि लड़की के बिना बताए एक दिन घर से दूर रहने के चलते पिता ने उसकी हत्या कर दी। और शव को रेल्वे ट्रैक पर फेंक दिया।

मृतका का आरोपी पिता की पहचान निहंग सिख के रूप में हुई है जिसका नाम बाउ बताया जा रहा है। वह मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की है। घटना के बाद शव को सड़क पर घसीटने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी शव को दोपहिया वहाँ के पीछे घसीटता हुआ दिख रहा है। लड़की घर से बिना बताए चली गई थी फिर अपने आप ही वापस आ गई थी लेकिन गुस्साए आरोपी पिता ने बेटी की पिटाई करना शुरू कर दिया और धारदार हथियार से बेटी की हत्या कर दी।

प्रारम्भिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने बेटी की हत्या कर दी क्योंकि उसे अपनी बेटी के चरित्र पर शक था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी कुलदीप सिंह ने कहा है कि घटना अमृतसर के जंडियाला के मुच्छल गाँव की है और आरोपी बाऊ मजदूरी करता है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार बाऊ की बेटी बुधवार को घर में किसी को बताए बिना घर से चली गई और अगले ही दिन गुरुवार को वापस आ गई। घर से बाहर एक दिन बिताने के लिए बाऊ अपनी बेटी पर नाराज था और लड़की के घर आते ही उसने पिटाई शुरू कर दी और धारदार हथियार से हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज चैनल को बताया कि बाऊ ने परिवार वालों को भी घर में बंधक बना लिया था और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से कोई बाहर नहीं आया।

पीड़िता की दादी ने कहा, “मेरी पोती घर छोड़कर चली गई थी और बाद में खुद वापस आ गई थी। जब वह लौटी तो उसके पिता गुस्से में थे और उन्होंने उसे मार डाला।

पुलिस ने आरोपी बाऊ पर आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Share this article

Related Articles