BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

Rajasthan Board Exams: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनेगा कंट्रोल रूम, पुलिस थाने में ही रहेंगे पेपर

Rajasthan Board Exams: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनेगा कंट्रोल रूम, पुलिस थाने में ही रहेंगे पेप
Rajasthan Board Exams: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनेगा कंट्रोल रूम, पुलिस थाने में ही रहेंगे पेप

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: परीक्षा की तैयारी व विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी निर्णय जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति करेगी। 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से चार अप्रेल तक होगी। सेकेंडरी की परीक्षा सात मार्च से 30 मार्च तक होगी। इस वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं भी तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन सालभर उदासीन रहने वाले कुछ के पसीने छूट रहे हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड की ओर से दो दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के अलावा पूर्व में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की पुनर्वावृत्ति नहीं हो, इसे लेकर विशेष फोकस रहेगा। इसके तहत फ्लाइंग के साथ फोटो, वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरों की निगरानी भी रखी जाएगी। वैसे जिले में संवेदनशील परीक्षा केन्द्र नहीं है।

परीक्षा की तैयारी व विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी निर्णय जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति करेगी। 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से चार अप्रेल तक होगी। सेकेंडरी की परीक्षा सात मार्च से 30 मार्च तक होगी। इस वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं भी तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन सालभर उदासीन रहने वाले कुछ के पसीने छूट रहे हैं।

टाइम टेबल घोषित होने ओर जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक लेकर दिशा-निदे्रश्या देने के अलावा जिले के दो वरिष्ठ कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षक का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दक्ष प्रशिक्षक जिले में केन्द्राधीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। परीक्षा में निगरानी के लिए बोर्ड स्तर से उडऩ दस्ते, पर्यवेक्षक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स की टीम के अलावा जिला स्तरीय टीमे भी निरीक्षण करती रहेंगी। इसी तरह जिला स्तर पर भी अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम परीक्षा तिथि से चार दिन पहले शुरू कर दिया जाएगा।

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों को पुलिस थानों में डबल लॉक में रखे जाएंगे। प्रश्र-पत्र आलमारियों को सील्ड रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से अलग से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हालांकि जिले में पहले भी बोर्ड परीक्षा प्रश्न-पत्रों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में कोतवाली में तथा जिले के अन्य ब्लॉक में सम्बंधित पुलिस थानों में रखे जाने की व्यवस्था की जाती है।

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता प्राथमिकता रहेगी। बोर्ड बैठक में चाक-चौबंद व्यवस्था और गड़बड़ी नहीं हो, इसके निर्देश दिए है। जिले में दूर-दराज क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। पीयूष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

Share this article

Related Articles