BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

Rajasthan Roadways: अब रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, सरकार के सख्त निर्देश

Rajasthan Roadways: अब रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, सरकार के सख्त निर्देश
Rajasthan Roadways: अब रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, सरकार के सख्त निर्देश

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य को विशेष रूप में ध्यान में रखते हुए रोडवेज एक बार फिर फर्स्ट-एड बॉक्स बसों में रखना शुरू करने वाला है. अब जल्द ही राजस्थान रोडवेज की बसों में फर्स्ट-एड बॉक्स नजर आने लगेंगे. वहीं दुर्घटना के दौरान घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी मिल सकेगा.

रोडवेज मुख्यालय ने राज्य के सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को बसों में फर्स्ट-एड बॉक्स लगाने के आदेश दिए हैं. जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगे हैं, उनमें फर्स्ट एड के लिए चिकित्सा सामग्री उपलब्ध नहीं हैं.ऐसे में रोडवेज बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार नहीं मिल पा रहा है.जिसे देखते हुए रोडवेज मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के आदेश जारी किए गए है.जल्द ही अब बसों में फर्स्ट-एड बॉक्स नजर आएंगे.

रोडवेज के मानकों के अनुसार पुरानी बसों को कण्डम करने का प्रावधान है, लेकिन रोडवेज में बसों की कमी के चलते इन बसों का लोकल रूटों पर संचालन किया जा रहा है.इनमें से कई बसों की हालत ज्यादा खराब है. वहीं, इन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं हैं. कई बसों में फर्स्ट बॉक्स टूटे हैं और उनमें फर्स्ट एड सामग्री भी नहीं हैं.

राजस्थान रोड अनुबंधित बसों में भी फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के निर्देश दिए हैं,वेज ने अनुबंधित बसों में भी फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इन बसों में फर्स्ट बॉक्स लगाने की व्यवस्था बस मालिक को ही करनी होगी. तय मानकों के अनुसार जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर संचालित हो रही है. एनजीटी के मानकों के अनुसार दिल्ली में बीएस 6 मानक की बसों का ही संचालन हो सकता है.कई बसों के फर्स्ट एड बाक्स में भी चिकित्सा सामग्री नहीं है.

जोधपुर रोडवेज डिपो के मैनेजर उम्मेदसिंह चारण ने बताया कि रोडवेज में पुरानी बसों का कंडम घोषित करने का प्रावधान है. इसके तहत 8 साल पुरानी या 8 लाख किलोमीटर चल चल चुकी बसों को कंड़म मानकर इन बसों को बेड़े से हटाने का नियम है. पुरानी बसों के संचालन से डीजल औसत भी गड़बड़ा रहा है. कंडम बसों को विभाग की ओर से नीलाम किया जाता है.

रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाने के आदेश मिले हैं. अधिकतर बसों में फर्स्ट एड बाक्स लगे हैं.जिन बसों के फर्स्ट एड बाक्स में चिकित्सा सामग्री नहीं है उनमें चिकित्सा सामग्री रखने की व्यवस्था की जाएगी. वैसे रोडवेज परिचालक के बैग में भी चिकित्सा सामग्री रहती है.

Share this article

Related Articles