Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: राजस्थान में नई सरकार बनते ही केंद्र सरकार राह में चलते हुए राज्य सरकार भी देशवासियो के लिए बहुत सी योजनाएं निकाल रही हैं। जिससे प्रदेश के लोग खुशहाल होकर सुविधायुक्त जीवन जी सकें। अब राजस्थान सरकार ने ऐसी ही एक योजना लागू की है जिससे लोगों को काफी फायदा पहुंचने वाला है।
राजस्थान सरकार ने अपने प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देते हुए नई योजना के तहत बसो का किराया काफी कम कर दिया है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार ने अपने प्रदेश के लोगों के लिए रोडवेज बसों के किराए में 50% की छूट दी है। सरकार के इस फैसले से इससे राजस्थान के लोग काफी खुश नजर आ रहें हैं।
राजस्थान सरकार ने अपने बजट में ऐसी दो विशेष घोषणा की हैं। जिसे बीते 22 साल में पहली बार राजस्थान में किसी वित्त मंत्री ने अपने बजट में ऐसा प्रस्ताव पेश किया है। आपको बता दें की इस बार के बजट में राजस्थान सरकार ने 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का किराया आधा कर दिया है। जिसके तहत अब दी जाने वाली रियायत को 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। इस खबर के आने के बाद में बुजुर्ग वर्ग के लोगों में काफी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।
आपको बता दें की वित्त मंत्री ने खुद ही 60 से 80 वर्ष के बुजुर्ग लोगों को यह तोहफा दिया है। इस स्कीम के तहत राजस्थान के 60 से 80 वर्ष की आयु के लोगों को राजस्थान की सीमा के अंदर किराए में 50% की छूट दी जायेगी। इस घोषणा के बाद में बुजुर्ग लोगों में काफी ख़ुशी देखी जा रही है।








