Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण इन इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। तो आइए नीचे खबर में जानते है आज के मौसम का हाल…
1 मार्च से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरूवार से दिखना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश का मौसम अचानक काफी करवट लेगा.इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में ज्यादा देखने को मिलेगा
मौसम विभाग ने इसके लिए दो दिन का ऑरेंज और येलो जारी कर दिया है कि 1 मार्च को प्रदेश के 26 जिलों में मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश होगी और झोंकेदार तेज हवाएं भी चलेंगी.1 मार्च के लिए जिन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिमी राजस्थान में इसका ज्यादा असर जोधपुर और बीकानेर संभाग पर रहेगा. यहां कही कही हल्की से तेज बारिश और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के अनुमान है.
वहीं पूर्वी राजस्थान जयपुर, अमेर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. साथ 30- 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.








