BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

Ravindra Bhati Threat: फिर भाटी की आफत में जान, विडियो जारी कर दी मारने की धमकी

Ravindra Bhati Threat: फिर भाटी की आफत में जान, विडियो जारी कर दी मारने की धमकी
Ravindra Bhati Threat: फिर भाटी की आफत में जान, विडियो जारी कर दी मारने की धमकी

Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान के शिव से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें विडियो जारी करके जान से मारने की धमकी दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के माध्यम से खुलेआम धमकी दी है। साथ ही राजपूत समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी भी की है। जिसके बाद एक समाज में आक्रोश बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में आरोपी खुलेआम कहते हुए नजर आ रहा है कि ‘खुलेआम कह रहा हूं, तेरे (भाटी समर्थक) बाप रविंद्र सिंह भाटी को खुलेआम मारेंगे’। साथ ही वीडियो में आरोपी ने ओम बन्ना को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 

जिस पर लोगों ने कमेंट कर पुलिस से कार्रवाई की अपील की है। हालांकि पुलिस ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पहले भी मिल चुकी धमकी
इससे पहले रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर मेघाराम नाम के युवक ने धमकी दी थी। आरोपी ने बालोतरा में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान फेसबुक लाइव पर जान से मारने की धमकी का कमेंट किया था। 

पुलिस ने बताया था कि रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम की आईडी करीबन 45 दिन पहले बालोतरा में सर्वेश्वर उद्योग 3 फेस जेरला चौराया बलोतरा जहां कपड़े का काम करता है। इस मामले में एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के सुपरविजन में पुलिस की टीम ने आरोपी को बालोतरा में कपड़े के दुकान में गिरफ्तार किया था।

रविंद्र भाटी की सुरक्षा में दो PSO
गौरतलब है कि रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा के लिए Z+ सुरक्षा की मांग की जा रही थी। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में बैठक करने के बाद सुरक्षा देने का फैसला किया। राजस्थान पुलिस ने रविंद्र सिंह भाटी को PSO यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर की सुरक्षा देने का फैसला किया था। भाटी को दो PSO सुरक्षा के लिए दिये गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि उनकी आगे सुरक्षा बढ़ाई भी जा सकती है।

Share this article

Related Articles