Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: आजकल लगभग हर किसी के पास बैंक खाता होता है। केंद्रीय और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक बैंक खाता भी होना चाहिए। बच्चों के लिए भी बैंक खाते खोले जा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किस बैंक में अपने नाम से खाता खुलवा सकते हैं? आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स के बारे में.
आज के समय में लगभग सभी का बैंक खाता तो होता ही है. केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है. बच्चों को भी बैंक खाता खोला जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आपके अपने नाम पर कितने बैंक खाते खोल सकते हैं. आरबीआई ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं.
लोगों के पास अपनी जरूरतों के अनुरूप बैंक खाता खोलने का विकल्प होता है. जिसमें करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट, जॉइंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट शामिल है. प्राइमरी बैंक खाते की बात करें तो वह सेविंग अकाउंट है. जो अधिकतर लोग ओपन करवाते हैं. क्योंकि इसमें जमा राशि पर आपको ब्याज भी मिलता है. जिनके लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन ज्यादा होते हैं
ऐसे लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं. जिसमें अधिकतर बिजनेस वाले लोग शामिल होते हैं. सैलरी अकाउंट वेतनभोगियों के लिए होता है. जिसमें आपको मिनिमम बैंलेस रखने की आवश्यकता नहीं होती. यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है. जॉइंट अकाउंट आप अन्य किसी व्यक्ति जैसे अपने पति-पत्नी या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ ओपन करवा सकते हैं.
यह कोई फिक्स नहीं है कि भारत में कोई व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट ओपन कर सकता है. इसकी कोई लिमिट तय नहीं है. अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं. आरबीआई ने कोई सीमा तय नहीं की है. आप जितने ज्यादा बैंक खाते ओपन करते हैं उन सभी का आपको ध्यान रखना होता है.
जैसे आप कौन सा विकल्प चुनते हैं उसके अनुसार आपको सभी खातों को मैनेज करना होता है. आप चाहे तो अलग-अलग बैंकों के साथ भी सेविंग या अन्य खाते ओपन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको बैंकिंग के सभी नियमों का पालन करना होगा.








