BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

RBI ने बताया इस तरह पता कर सकते हो 100 रुपये का कौन सा नोट असली और कौन सा नकली

RBI ने बताया इस तरह पता कर सकते हो 100 रुपये का कौन सा नोट असली और कौन सा नकली
RBI ने बताया इस तरह पता कर सकते हो 100 रुपये का कौन सा नोट असली और कौन सा नकली

Jambhsar Media Digital Desk : अगर आपके पास भी सौ रुपये के नोट है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल हाल ही में आरबीआई ने बताया है कि आखिर 100 रुपये का असली और नकली नोट कौन सा है। क्योंकि बाजार में सबसे ज्यादा नकली नोट 100 रुपये के हैं। इसकी जानकारी खुद आरबीआई की ओर से दी गई है।

नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बाजार में 2000 और 500 रुपये के नए नोट पेश किए थे। उसके बाद धीरे-धीरे 100, 200, 50, 20 और 10 रुपये के भी नोट बाजार में आए। वहीं अब 100 रुपये का नया नोट काफी चलन में आ गया है लेकिन आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि बाजार में सबसे ज्यादा नकली नोट 100 रुपये के हैं। इसकी जानकारी खुद आरबीआई ने दी है।

आरबीआई ने बताया है कि बाजार से जितने भी नकली नोट मिले हैं उनमें से सबसे ज्यादा नकली नोट 100 रुपये के हैं। तो अब आपके लिए जरूरी है कि आप 100 रुपये के नकली नोट को पहचानें, नहीं तो आपको कोई चूना लगा सकता है। आइए जानते हैं पहचान का तरीका।

सबसे पहले आपको बता दें कि 100 रुपये के असली नोट पर सामने वाले दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है। वहीं नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है। इसके अलावा असली नोट पर RBI, भारत, INDIA और 100 छोटे अक्षरों में लिखा है।

साथ ही नोट को मोड़ने पर नोट में लगे तार का रंग बदलेगा और वह हरे से नीला हो जाएगा। इसके अलावा असली नोट पर 100 का वॉटरमार्क भी है। वहीं नोट के पीछे छपाई का वर्ष, स्लोगन, अलग-अलग भाषाओं में सौ रुपया और अशोक स्तंभ बना हुआ है। अगली स्लाइड में जानें आरबीआई की वेबसाइट से करें असली नोट की पहचान करने का तरीका।

यदि आपको समझने में दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।

Share this article

Related Articles