BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
Business·Rameshwari Bishnoi·

पोस्ट ऑफिस की RD में निवेशकों के लिए खुशखबरी! ₹2000, ₹3000 और ₹5000 की RD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की RD में निवेशकों के लिए खुशखबरी! ₹2000, ₹3000 और ₹5000 की RD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की RD में निवेशकों के लिए खुशखबरी! ₹2000, ₹3000 और ₹5000 की RD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Jambhsar Media Desk, New Delhi : अगर आप भी RD में निवेश करने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि पोस्ट ऑफिस की RD पर ब्याज बढ़ गया है। अब आपको ₹2000, ₹3000 और ₹5000 की इतना रिटर्न मिलेगा। तो आइए नीचे खबर में जानते है इस स्कीम के बारे में…

पोस्‍ट ऑफिस आरडी में अगर आप भी निवेश का प्‍लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. त्‍योहारी सीजन में सरकार ने पोस्‍ट ऑफिस के 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है.

नई दरें एक अक्‍टूबर से लागू होंगी. बता दें कि अब तक आपको 5 साल की आरडी पर 6.5% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा था, लेकिन 1 अक्‍टूबर से इस पर 6.7% के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा.

सरकार ने इसमें 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. ऐसे में अगर अब आप  ₹2000, ₹3000 या  ₹5000 की मंथली आरडी शुरू करते हैं तो नई ब्‍याज दरों के साथ आपको कितना रिटर्न मिलेगा? जानिए कैलकुलेशन.

अगर आप 2,000 रुपए महीने की आरडी 5 सालों के लिए शुरू करने जा रहे हैं, तो साल में 24,000 रुपए और 5 सालों में 1,20,000 रुपए निवेश करेंगे.

ऐसे में आपको नई ब्‍याज दर यानी 6.7​% ब्‍याज के साथ 22,732 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. ऐसे में 5 साल बाद आपकी निवेशित राशि और ब्‍याज का अमाउंट मिलाकर कुल 1,42,732 रुपए मिलेंगे.

अगर आप 3,000 रुपए महीने की आरडी शुरू करना चाहते हैं, तो साल में 36,000 रुपए निवेश करेंगे और 5 सालों में कुल 1,80,000 रुपए निवेश करेंगे.

Post Office RD Calculator के अनुसार नई ब्‍याज दरों के हिसाब से आपको ब्‍याज के तौर पर 34,097 रुपए मिलेंगे और मैच्‍योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपए मिलेंगे.

अगर आप हर महीने 5,000 रुपए की आरडी शुरू करते हैं तो आप 5 सालों में कुल 3,00,000 रुपए का निवेश करेंगे.  Post Office RD Calculator के अनुसार इस पर आपको 6.7​% के हिसाब से 56,830 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्‍योरिटी पर आपको 3,56,830 रुपए प्राप्‍त होंगे.

केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा करता है. इसके बाद अगली तिमाही के लिए ब्याज को रिवाइज किया जाता है.

त्‍योहारी सीजन में सरकार ने सिर्फ 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बाकी स्‍कीम्‍स पर पुरानी ब्‍याज दरें ही लागू रहेंगी.

बता दें कि पिछली कुछ तिमाही में सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) की ब्याज दरों में इजाफा किया है. लेकिन, PPF की दरों में 1 अप्रैल 2020 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

Share this article

Related Articles