BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."

Saving Account: अगर आपको भी चाहिए सेविंग अकाउंट पर FD के जितना ब्याज चाहते हैं तो बैंक जाकर करे ये काम, मिलेगा दुगुना फायदा

Saving Account: अगर आपको भी चाहिए सेविंग अकाउंट पर FD के जितना ब्याज चाहते हैं तो बैंक जाकर करे ये क
Saving Account: अगर आपको भी चाहिए सेविंग अकाउंट पर FD के जितना ब्याज चाहते हैं तो बैंक जाकर करे ये क

Jambhsar Media Digital Desk: सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल आमतौर पर बचत के लिए ही किया जाता है. इसलिए इस पर रिटर्न भी 2-3 फीसदी ही है. लेकिन अब आप सेविंग अकाउंट पर भी जबरदस्त रिटर्न पा सकते हैं. अब आप ऑटो स्वीप सुविधा की मदद से अपने बचत खाते में पड़े पैसे को अच्छे रिटर्न पाने का जरिया बना सकते हैं। इस सुविधा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ऑटो स्वीप क्या है और यह कैसे काम करता है।

ऑटो स्वीप की सुविधा में आपका पैसा बचत खाते में ही जाता है लेकिन एक सीमित राशि तक। जैसे ही राशि उस सीमा से अधिक हो जाती है, अतिरिक्त राशि को एफडी में बदल दिया जाता है, जिससे खाताधारक को अच्छा रिटर्न प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ता, यह अपने आप हो जाता है। इसीलिए इसे ऑटो स्वीप सुविधा कहा जाता है।

मान लीजिए आपने ऑटो स्वीप सुविधा के साथ एक बचत खाता खोला है। अब आपको एक सीमा तय करनी होगी कि आपके पैसे को कितनी रकम के बाद एफडी में बदला जाना चाहिए। मान लीजिए कि आपने सीमा 10,000 रुपये निर्धारित की और खाते में 40,000 रुपये जमा किए। यानी 30,000 रुपये की अतिरिक्त रकम है जो एफडी में बदल जाएगी. इस रकम पर आपको एफडी का ब्याज और 10,000 रुपये पर बचत खाते का ब्याज मिलेगा.

अगर आपको संदेह है कि एफडी में बदला गया पैसा फंस जाएगा तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, आप एफडी में मौजूद रकम को ऑटो स्वीप के जरिए कभी भी निकाल सकते हैं। जब आपको पैसों की जरूरत होगी तो यह रकम बचत खाते में आ जाएगी और आप इस पैसे को आसानी से निकाल सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑटो स्वीप के जरिए एफडी पर रिटर्न हर खाते के लिए अलग-अलग होता है।

Share this article

Related Articles