Smartphone Tips In Hindi: यदि आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. स्मार्टफोन चलाते समय कभी-कभी हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते है जो भारी पड सकती है. आज हम आपको फ़ोन चलाते वक्त क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए इसके बारें में जानकारी देंगे.
हैकिंग को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है. जालसाज लगातार नए-नए तिगड़म करते हैं, ताकि हैकिंग को अंजाम दिया जा सके. इंटरनेट की दुनिया की हर चीज़ पर हम इतने निर्भर हो गए हैं कि इसके बिना कोई काम ही नहीं हो पाता है. इसलिए सलाह दी जाती है कि कुछ चीजों का खास रखा जाना चाहिए ताकि कोई भी हैकिंग का शिकार न हो.
Smartphone Tips: हैकर्स इतने चालाक होते जा रहे हैं कि लोगों को बेवकूफ बनाने का कोई भी रास्ता नहीं छोड़ते हैं, और आपको फोन करके भी पैसे ऐंठ लेते हैं. अब आप यकीनन ये सोच रहे होंगे ये कैसे हो सकता है.
जी हां, बिलकुल हो सकता है. ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं जिसमें फोन के दौरान ही यूज़र के अकाउंट को खाली कर दिया गया है. इसलिए अगर आपको भी हैकिंग से बचना है तो कॉल के दौरान कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखें और कभी भी ये 3 गलतियां न करें.
कई बार फोन कॉल के दौरान हैकर्स आपको ऐसे कॉल करते हैं जैसे कि वह कोई बैंक कर्मचारी या कोई ऑफिशियल हों, और वह ऐसा बनकर कॉल के दौरान यूज़र से कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कह देते हैं. लेकिन आप भूलकर भी ऐसा करने की गलती न करें. कभी भी फोन के दौरान आपसे कोई ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहता है तो न करें, क्योंकि ये ऐप्स VPN ऐप्स होती हैं जिससे हैकर्स फोन का पूरा एक्सेस ले लेते हैं और खुद कंट्रोल करते हैं.
फोन के दौरान अक्सर हैकर मैसेज भेजता है और कहता है कि उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें. लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. मैसेज में दिया गया लिंक फर्जी हो सकता है, और उससे हैंकर आपके फोन तक पहुंच सकता है और आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है.
फोन के दौरान कई बार हैकर बोलते हैं कि आपके बैंक अकाउंट से हर महीने चार्ज कट रहा है तो एक सेटिंग को ऑफ कर दें. सेटिंग ऑफ करवाने के लिए वह आपसे फोन पर ही कहते हैं को नेटबैंकिंग या फिर बैंक की ऐप ओपेन करो ताकि वह स्टेप बाय स्टेप वह आपको गाइड करके सेटिंग को चेंज करवा सके. लेकिन आपको ऐसी किसी बातों में नहीं आना है.
ऐसा इसलिए क्योंकि ये जालसाज आपके अकाउंट को हैक करने की पूरी कोशिश करता है और आपकी एक गलती से अकाउंट का सारा पैसा हैकर के हाथ लग जाता है. इसलिए कभी भी ऐसी गलती न करें.








