Starlink Satellite Internet: एलन मस्क की इन्टरनेट प्रोवाइडर कंपनी स्टारलिंक अब भारत में इन्टरनेट सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है. इससे Jio और Airtel की चिंता बढ़ गई है. भारत के दूरसंचार विभाग के पास स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम आवंटन करने के लिए सिफारिश आ गई है. भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI ने बीते साल 15 दिसंबर को ये सिफारिश भेजी थी. अब जल्द ही स्टारलिंक भारत में ब्रॉडबेंड सैटेलाईट इन्टरनेट सर्विस प्रदान कर पाएगी.
Jio-Airtel जैसी कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन
भारत में एयरटेल, जियो और अमेजन भी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. जियो और एयरटेल ने इस दिशा में अपनी रेगुलेटरी प्रोसेस भी पूरी कर ली है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट सर्विस लॉन्च करने वाली पहली कंपनी हो सकती है. इसका सीधा असर भारतीय टेलीकॉम कंपनियों पर पड़ेगा और बाजार में उनके मुकाबले में एक और बड़ी कंपनी आ जाएगी.
अगले महीने तक लॉन्च हो सकती है सर्विस- Starlink Kab Launch Hoga
भारत में स्टारलिंक की सर्विस अगले महीने लॉन्च हो सकती है. दूरसंचार विभाग अभी स्पेक्ट्रम आवंटन के तरीके पर विचार कर रहा है. जियो और एयरटेल चाहती है कि आवंटन के लिए बोली लगनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि इस महीने के अंत तक स्पेक्ट्रम आवंटन पर फैसला ले लिया जाएगा. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि देश में लोगों को जल्द ही स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध हो सकती है.
रिमोट एरिया में भी इन्टरनेट देगी स्टारलिंक
स्टारलिंक अभी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों में अपनी सर्विस दे रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमोट एरिया में कनेक्टिविटी है. दरअसल, यह नेटवर्क के लिए टावर आदि पर निर्भर नहीं है. यह सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट प्रदान करती है. इस वजह से सुदूर इलाकों में इंटरनेट एक्सेस करना आसान हो जाएगा. हालांकि, इसकी सर्विस भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में थोड़ी महंगी होगी.








