Jambhsar Media, New Delhi: फरवरी में राजस्थान में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 19 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है।
इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होगी।
भूमध्यसागर से आने वाली हवाओं के कारण प्रदेश में 19 फरवरी से एक और विक्षोभ (WD) सक्रिय होगा। विक्षोभ की अत्यधिक सक्रियता की वजह से घने बादल बनेंगे और बादलों की गर्जना व बिजली की चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश rain होगी।
सामान्यत: फरवरी महीने में होने वाली बारिश को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं जो सर्दी की फसल के लिए अच्छी मानी जाती है। बादल-बारिश से सर्दी पर विशेष असर नहीं पड़ेगा। यह जरुर है कि दिन के तापमान weather में थोड़ी कमी आएगी।
लगतार बढ़ रहा तापमान
जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस दिन के सामान्य तापमान के बराबर है।
आसमां साफ होने से तेज धूप निकली। सुबह-सुबह हल्की सर्दी थी। दिन चढ़ने के साथ सर्दी का अहसास कम होता गया।
दोपहर में शहर में तापमान 30 डिग्री पहुंचा। करीब दो महीने बाद शहर में तापमान तीस डिग्री के स्तर को छुआ। पारे में उछाल आने से दिन में ठंड का असर बिल्कुल कम हो गया।
गर्म कपड़ाें में चुभन महसूस हो रही थी। धूप में भी तपिश का अहसास हो रहा था। शाम ढलने के बाद भी सर्दी बेअसर रही। रात को हल्की ठंड का अहसास फिर से शुरू हुआ। ग्रामीण हिस्सों में अपेक्षाकृत अधिक सर्दी अनुभव की गई।








