BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

राजस्थान के इन जिलों को अब नहीं मिलेगा नहर का पानी, प्रयाप्त भंडारण के निर्देश जारी

राजस्थान के इन जिलों को अब नहीं मिलेगा नहर का पानी, प्रयाप्त भंडारण के निर्देश जारी
राजस्थान के इन जिलों को अब नहीं मिलेगा नहर का पानी, प्रयाप्त भंडारण के निर्देश जारी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली : श्रीगंगानगर जिले के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखडा एवं गंगनहर में प्रस्तावित नहरबंदी-2024 के दौरान पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन और संधारण के लिए गुरूवार को जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जल ससांधन और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखडा एवं गंगनहर में प्रस्तावित नहरबंदी से पूर्व सभी योजनाओं पर पेयजल भंडारण की समुचित व्यवस्था की जाए। पेयजल के लिए किसी को परेशानी नहीं हो, इसलिए जल ससांधन और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेवें। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी जागरूक किया जाए ताकि समय रहते पेयजल भंडारण किया जा सके। डिग्गियों, पॉन्ड सहित अन्य में जल भंडारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कर और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से जल ससांधन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन-एईएन मिलकर बैठक कर आगामी रूपरेखा तैयार कर लेवें। जलापूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि अंतिम छोर के साथ-साथ आमजन को सुचारू पेयजल मिल सके।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखडा एवं गंगनहर में प्रस्तावित नहरबंदी मार्च से लेकर मई 2024 तक रहेगी। 60 दिनों की नहरबंदी में 30 दिन आंशिक और 30 दिन पूर्ण बंदी रहेगी। इसी के मद्देनजर विभाग ने पर्याप्त भंडारण की तैयारी की है। विभाग की सभी योजनाओं पर भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। नहरबंदी के दौरान व्यवस्थाओं के लिये टैण्डर प्रक्रिया भी विभागीय स्तर पर जारी है। उन्होंने नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि किस स्थान पर पॉण्डिंग करवाई जानी है।

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने कहा कि नहरबंदी से पूर्व सभी आवश्यक स्थानों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल भण्डारण की व्यवस्था की जायेगी। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंताओं से रेगुलेशन की सूची लेकर भण्डारण की कार्यवाही पूर्ण की जाये। नहरबंदी के अंतिम दिनों में जलापूर्ति को लेकर परेशानी न आये, इसको लेकर समय रहते आवश्यक जल भण्डारण किया जायेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता (मॉनिटरिंग) मोहनलाल अरोड़ा ने कहा कि पिछले वर्ष नहरबंदी के दौरान समस्या नहीं आई थी। इस बार भी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जायेगी।

इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के एसई राम सिंह, एक्सईन ग्रामीण सतीश कुमार अरोड़ा, मोनिन्दर जीत सिंह, अमरजीत सिंह, भंवरलाल स्वामी, रामकुमार गोयल, प्रशांत खैरवा, आनन्द सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार, अजीत गजराज, नरेश कुमार मीणा, लखपत राय, अजीत घासल, विनोद कुमार बैरवा, अजय सहारण सहित अन्य मौजूद रहे।

Share this article

Related Articles