BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...BreakingMother and Three Sons Assault Youth; Bulldozer Action on Accused Property Within 5 HoursBreakingMajor administrative change in Rajasthan, 64 IPS officers transferred, major change in Jodhpur Police too!BreakingIndia’s ‘Plan B’ Begins: No Gas Shortage Expected as LNG-LPG Supply Starts, Move Aims to Strengthen Energy SecurityBreakingBig News: Sonam Wangchuk Released from Jail After 170 Days, Central Government Ends DetentionBreakingMajor Fraud Exposed in Bundi’s Annapurna Rasoi: 96 Meals Recorded, Only 19 Plates Found on SiteBreakingAfter Mahakumbh Fame, Monalisa Bhonsle Marries Boyfriend Farman Khan in Kerala; Father Says, “My Daughter Was Taken Away Before My Eyes”BreakingGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking OpenBreakingSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरBreakingPetrol pipeline theft in Pali exposed, four accused arrested in SOG action...BreakingAssembly elections announced in 5 states: Voting on April 9, 23 and 29, results on May 4...
Business·Rameshwari Bishnoi·

Gold Ka Rate: सोने के गहने बनवाने भले ही भूल जाओ, सोने के रेट में हुई बम्पर बढ़ोतरी

Gold Ka Rate: सोने के गहने बनवाने भले ही भूल जाओ, सोने के रेट में हुई बम्पर बढ़ोतरी
Gold Ka Rate: सोने के गहने बनवाने भले ही भूल जाओ, सोने के रेट में हुई बम्पर बढ़ोतरी

Jambhsar Media, New Delhi: सोने की रेट में लगातार उलटफेर जारी है. लगातार कीमतों में बदलाव हो रहा है. बताया जा रहा है की ग्लोबल मार्केट  में कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर सीधे तौर पर भारत के सर्राफा मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. चलिए आपको बताते है आज के ताजा सोने के रेट क्या रहे…

ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत (Gold Latest Price) 250 रुपये चढ़कर 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले बंद में पीली धातु 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 500 रुपये टूटकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। भाषा की खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से पॉजिटिव रुख लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) में 250 रुपये की बढ़त देखने को मिली।

इंटरनेशनल मार्केट का ट्रेंड कैसा रहा यहाँ जानिए

इंटरनेशनल मार्केट में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,020 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 7 अमेरिकी डॉलर ज्यादा है। हालांकि, चांदी 23.09 अमेरिकी डॉलर पर कम बोली लगा रही थी। जबकि यह पिछले कारोबार में 23.39 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश मांग के चलते सोमवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोने में तेजी देखी गई।

चांदी के वायदा भाव में दिखी गिरावट

वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत (price of silver) 569 रुपये गिरकर 71,543 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 569 रुपये या 0.79 प्रतिशत गिरकर 71,543 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 21,616 लॉट का कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.18 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोना वायदा कीमतों में भी तेजी

वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 62,048 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में सप्लाई वाले अनुबंध का भाव 170 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,048 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,340 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में सोना 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,031.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Share this article

Related Articles