BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."
News·Rameshwari Bishnoi·

Rajasthan Highway: राजस्थान में इन हाइवे का होगा दोहरीकरण, आसपास के गाँवों की जमीनों का अधिग्रहण शुरू

Rajasthan Highway: राजस्थान में इन हाइवे का होगा दोहरीकरण, आसपास के गाँवों की जमीनों का अधिग्रहण शुर
Rajasthan Highway: राजस्थान में इन हाइवे का होगा दोहरीकरण, आसपास के गाँवों की जमीनों का अधिग्रहण शुर

Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान में हाइवे को लेकर अहम् खबर है. राजस्थान के कई हाइवे का दोहरीकरण होने जा रहे है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सरकार कई विकास कार्यों की सौगात राजस्थान को दे रही है. इसी बीच राजस्थान के दो हाइवेज का दोहरीकरण होने जा रहा है. इस बात पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भी मुहर लगा दी है.जल्द ही आसपास के गाँवों की जमीनों का अधिग्रहण शुरू होगा.

राजस्‍थान के दो नेशनल हाईवे लगभग 238 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किए जाएंगे। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इसकी स्वीकृति जारी की गई है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 79 (नया 448) के लिये 3.95 किमी लम्बाई के फोर लेन पेव्ड शोल्डर कार्य के लिए 82.72 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।

यह सड़क अजमेर-नसीराबाद घाटी से निकलती है जो वर्तमान में ब्लैक स्पॉट है। उक्त सड़क अजमेर से कोटा को स्टेट हाईवे 26 (नसीराबाद-केकडी-देवली) के माध्यम से जोडती है।

फोर लेनीकरण के बाद यातयात का सुगम संचालन होगा एवं राजमार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट (नसीरादाबाद घाटी) का पुर्णतः निवारण हो जायेगा।

उन्होंने बताया की नेशनल हाइवे 248ए शाहपुरा अलवर सड़क पर किमी 36/300 से 48/700 एवं किमी 69/550 से 83/780 पर 2-लेन मय पेव्ड शोल्डर का ईपीसी मोड पर 25.66 किमी लम्बाई के अपग्रेडेशन कार्य के लिये 154.89 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है।

इससे सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़कर 10 मीटर से ज़्यादा हो जाएगी। इस सड़क से शाहपुरा से वाया थानागांजी, सरिस्का, अलवर होते हुए दिल्ली व हरियाणा जाने वाले यातायात को सुगमता मिलेगी।

Share this article

Related Articles