BreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...BreakingA phone conversation resulted in death! A teacher was struck by the Vande Bharat train in Dausa, a heartbreaking accident.Breaking"The viral Mahakumbh girl turned out to be a minor! She married using a fake birth certificate, even the CMO was in trouble."Breaking"The Vaishno Devi pilgrimage proved a blessing! A sister's gaze fell upon her and she found her lost brother."Breaking"The brother's bier came before the sister's doli... mourning spread in the wedding house."Breakingराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई
News·Rameshwari Bishnoi·

Farmer Success Story: बिना खाद-बीज के बंजर जमीन पर इस तरह संतरे उगाकर लाखों कमाता है ये किसान, खूब है डिमांड

Farmer Success Story: बिना खाद-बीज के बंजर जमीन पर इस तरह संतरे उगाकर लाखों कमाता है ये किसान, खूब ह
Farmer Success Story: बिना खाद-बीज के बंजर जमीन पर इस तरह संतरे उगाकर लाखों कमाता है ये किसान, खूब ह

Jambhsar Media Desk, New Delhi : अगर आप एक किसान है तो ये खबर आपके काम की है.  भरतपुर के भुसावर में एक किसान ने जैविक खेती से अपना नाता जोड़ा। अब किसान जगदीश भुसावरी संतरे की खेती से से लाखों रुपए की कमाई कर रहा हैं.

किसान अधिक मुनाफे की चाह में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का खूब उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसके नतीजे अच्छे नहीं आ रहे हैं। वजह, यह है कि रासायनिक खादों से भूमि की उपजाऊ क्षमता भी खत्म हो रही है।

ऐसे में कई किसान जैविक खेती से नाता जोड़ रहे हैं। भुसावर के अधिकांश किसान अब जैविक खेती करने में रुचि ले रहे हैं। कस्बा स्थित गांव बोराज निवासी जगदीश मीना ने संतरे की जैविक खेती की है, जो खूब डिमांड में है।

अचार के बाद यहां का संतरा भी खूब नाम कमा रहा है। जगदीश पिछले 6 साल से संतरे की जैविक खेती कर प्रतिवर्ष लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।

4 बीघा जमीन में संतरे की खेती शुरू की

जगदीश ने अपने मित्र की सलाह पर 6 साल पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद से संतरे के पौधे मंगाकर 4 बीघा जमीन में संतरे की खेती शुरू की थी। इसमें रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद का प्रयोग किया। संतरे के पौधे लगाने के तीन साल बाद फल आना शुरू हो गया।

इन संतरों को मंडी में नहीं, बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी सीधे खेत से फल को खरीदकर ले जा रहे हैं। उन्हें इस संतरे की खेती से 5 से 6 लाख रुपए का मुनाफा हो जाता है, जो कि परंपरागत खेती से दोगुने से भी अधिक है।

Share this article

Related Articles