BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.BreakingA simple royal wedding was held with a shagun of Rs 1. IPS KK Bishnoi and Anshika Verma became life partners and a grand reception was held in Jodhpur.BreakingBhajan singer Chhotu Singh Ravan, troubled by threats, seeks protection from SP – will file FIR on April 1st...BreakingA young man returning from a wedding was attacked with swords, an old rivalry claimed his life in Udaipur.BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingBeware! Account emptied in one click—major case of cyber fraud in Jodhpur...BreakingDespite scoring 93%, her happiness remained unfulfilled – Nikita from Sri Ganganagar passed away before the results were announced.
Business·Rameshwari Bishnoi·

New Highway: पंजाब,हरियाणा और राजस्थान को जोड़ेगा ये नया हाइवे वे, जानिए किन शहरों से गुजरेगा यह नया National Highway

New Highway: पंजाब,हरियाणा और राजस्थान को जोड़ेगा ये नया हाइवे वे, जानिए किन शहरों से गुजरेगा यह नया
New Highway: पंजाब,हरियाणा और राजस्थान को जोड़ेगा ये नया हाइवे वे, जानिए किन शहरों से गुजरेगा यह नया

Jambh Sar Media Desk, New Delhi: पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इन तीन राज्यों को एक नए नेशनल हाइवे की सौगात मिलने जा रही है. ऐसे में राजस्थान के कई इलाके पहली बार नेशनल हाइवे से जुड़ेंगे.  केंद्र सरकार ने चुरू के लिए हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है।

चूरू क्षेत्र को एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग मिलने जा रहा है। भारत सरकार ने नए राष्ट्रीय राजमार्ग 703 का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

चूरू से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से शुरू होकर नया राष्ट्रीय राजमार्ग संसदीय क्षेत्र के तारानगर, नोहर से होता हुआ सिरसा- सार्दूलगढ़-झुनीर-मानसा-हंडिया-बरनाला-बधनी-मोगा-नकोदर- जालंधर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 तक बनेगा।

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि विगत वर्षों में इस राजमार्ग के लिये लगातार प्रयास किया है। संसदीय क्षेत्र को यह बहुप्रतिक्षित हाईवे अब मिलने जा रहा है। 

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि तारानगर से होकर पहली बार कोई राष्ट्रीय राजमार्ग निकलेगा।

कई राज्यों को होगा इससे फायदा

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि इस राजमार्ग के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार से अनापत्ति मांगी थी। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर अनापत्ति जारी करवा दी। 

उन्होंने बताया कि यह राजमार्ग बनने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी दक्षिण भारत तक हो जायेगी, जिसका सबसे बड़ा लाभ चूरू संसदीय क्षेत्र को मिलेगा। नया राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र को बड़े पैमाने पर लाभ देगा। क्षेत्र को आवागमन के साथ-साथ आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।

 सांसद ने बताया कि चूरू-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग काफी समय से की जाती रही है। पूर्व में इसकी डीपीआर बनाने का कार्य भी हो चुका है। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चूरू आये थे। तब उन्होंने राजमार्ग निर्माण की बात अपने सम्बोधन में की थी। उसी का परिणाम है कि संसदीय क्षेत्र को एक नया राजमार्ग एनएच 703 की सौगात मिलने जा रही है।

ढाई लाख की आबादी वाले शहर की पहुंच अब सीधे पंजाब के लुधियाना शहर तक होगी। यहां से गुजर रहे एनएच 52 के फोरलेन बनने के बाद इसका नंबर बदलकर एनएच 703 हो जाएगा। 

सांसद राहुल कस्वा ने बताया कि करीब 550 करोड़ की लागत से बन रहे हाइवे का काम इस साल के मई माह तक पूरा हो जाएगा। पहले चरण में जिले के हरियाणा से लगते बोर्डर से सालासर धाम तक करीब डेढ सौ किमी एनएच 58 फोरलेन बनेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकण की ओर से इसका निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सालासर धाम से नागौर तक फोरलेन बनाया जाएगा। फिलहाल हाइवे को फोरलेन में बदलने का काम तेजी से चल रहा है।

Share this article

Related Articles