Jambhsar Media Digital Desk: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड 76.99 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 81.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।
भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था। महाराष्ट्र में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है।
राजस्थान में पेट्रोल 84 पैसे और डीजल 76 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 21 पैसे महंगा हुआ है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है
इन शहरों में कितनी बदली कीमतें
नोएडा में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– गाजियाबाद में 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– लखनऊ में पेट्रोल 94.56 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है प्रति लीटर।
हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम बदलते हैं और नए रेट जारी होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि हमें पेट्रोल और डीजल इतना महंगा खरीदना पड़ता है।








